कलेक्टर से शिकायत करने निकले थे 200 छात्र: प्रबंधन ने रास्ते में ही डरा-धमकाकर दबाई आवाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

एकलव्य आवासीय विद्यालय मोरोद के विद्यार्थियों को रास्ते से ही वापस लौटाया, अपनी परेशानी बताने के लिए कलेक्टर से मिलने पैदल निकले थे बच्चे; प्राचार्य ने फोन भी नहीं उठाया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपने अधिकारों की मांग उठाना क्या अब स्कूली बच्चों के लिए गुनाह हो गया है? एकलव्य आवासीय विद्यालय मोरोद के 200 से अधिक विद्यार्थी अपनी समस्याएं लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा से मिलने पैदल निकल पड़े।
बच्चों को उम्मीद थी कि जिले के मुखिया तक उनकी आवाज पहुंचेगी और उन्हें न्याय मिलेगा, लेकिन कलेक्टर तक पहुंचने से पहले ही उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई। आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन ने रास्ते में ही बच्चों को डरा-धमकाकर वापस स्कूल लौटा दिया।
यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है। आखिर विद्यालय में ऐसी कौन-सी समस्याएं हैं, जिनके चलते 200 से अधिक बच्चों को अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर के पास जाना पड़ा?, जब बच्चे अपनी परेशानी बताने के लिए निकले तो उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें डराने-धमकाने की नौबत क्यों आई? क्या विद्यालय प्रबंधन नहीं चाहता कि बच्चों की शिकायतें प्रशासन तक पहुंचें?
बच्चों की आवाज दबाने से समस्याएं खत्म नहीं होंगी... आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे शिक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर रहते हैं। उनके भोजन, रहने, पढ़ाई और सम्मान से जुड़े अधिकारों की रक्षा करना प्रबंधन की जिम्मेदारी है।
यदि बच्चों को कोई परेशानी है तो उसे सुनना और दूर करना प्रबंधन का पहला दायित्व होना चाहिए। अपनी बात रखने निकले विद्यार्थियों को कथित तौर पर डराकर वापस भेजना किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता।
इस मामले में विद्यालय की प्राचार्य निधि मैडम से मोबाइल पर संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आ सका।
कलेक्टर करें जांच, बच्चों को मिले बिना डर अपनी बात कहने का मौका... अब कलेक्टर शिवम वर्मा को मामले में हस्तक्षेप कर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराना चाहिए। विद्यार्थियों से प्रबंधन की मौजूदगी के बिना बातचीत होनी चाहिए, ताकि वे बिना किसी दबाव के अपनी समस्याएं बता सकें। यदि बच्चों को डराने-धमकाने के आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए।
संबंधित समाचार

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन आज:सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

शहर का जल संरक्षण अभियान अब बनेगा राष्ट्रीय प्रकल्प:भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सेवा संयोजक ने सेवा गतिविधियों को सराहा

पानी-पानी हुआ मुख्यमंत्री का वादा:नर्मदा-गंभीर परियोजना फिर फूटी; दो दिन पहले बंद किया था लीकेज

वीडियो देखिये, RSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी:इंदौर में 2 नवंबर से तीन दिवसीय बैठक; नए पदों और जिम्मेदारियों पर होगा फैसला

वीडियो देखिये, विवादों के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई:बुंदेलखंड में पति को कहते हैं 'खसम'; बोले- हमारी कथा नहीं चली, पूरे देश में इसी बयान की चर्चा

तीन बैंक खातों से देशभर में साइबर ठगी 35 शिकायतों में इंदौर के आरोपी का नाम:नौ राज्यों तक फैला ठगी के लेन-देन का कनेक्शन

वीडियो देखिये, अवैध गैस रिफिलिंग के खतरनाक कारोबार का बड़ा खुलासा:पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

आखिर किसके दबाव में गिरफ्तारी का इंतजार:पार्षद के घर धावा बोलने वाले छह नामजद अब तक फरार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के भोपाल दौरे पर गरमाया सियासी माहौल:कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद; कार्यालय के बाहर पुलिस का पहरा, कार्यकर्ताओं से झड़प

वीडियो देखिये, जूता फैक्ट्री में भीषण आग:4 कर्मचारियों की मौत; दो की हालत गंभीर, बेसमेंट से भड़की लपटें

वीडियो देखिये, मां के साथ महाकाल की शरण में पहुंचीं तमन्ना भाटिया:भस्म आरती में शामिल होकर नंदी के कान में मांगी मन्नत

मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के बीच इंदौर के क्यूरियस बैंड का परफॉर्म:आयोजन में देशभर के 14 बैंड्स ने हिस्सा लिया

68 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज फिर भी फिरोज खान गिरफ्त से बाहर:सात फर्मों का नेटवर्क भी आया सामने; ससुराल के आसपास छिपे होने की चर्चा, भाई जावेद खान का नाम भी सुर्खियों में

वीडियो देखिये, कलेक्टर से मिलने निकले बच्चों को रास्ते से लौटाया:अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर सुनी समस्याएं

मीटिंग में शामिल होने निकले थे, रास्ते में मिली मौत:क्रेन की टक्कर से दो युवकों की जान गई; ब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा

वीडियो देखिये, दीपावली पर खुशियां बांटें, खतरे नहीं... कार्बाइड गन से रहें दूर:एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया की इंदौरवासियों से अपील

थाने को बनाया अखाड़ा आठ घंटे पुलिस के कानों पर बजे ढोल-नगाड़े:बजरंगियों को बंद कर अभद्रता का आरोप

40 से ज्यादा अपराधों का आरोपी भय्यू सुरीला पुलिस के हत्थे चढ़ा:जेल से छूटते ही महिला पर फिर साथ रहने का दबाव बनाने का आरोप; बेटी को भी दी थी जान से मारने की धमकी

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी का अनुभव मध्यप्रदेश के विकास में होगा लाभकारी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा नामांकन पर दी बधाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!