वीडियो देखिये, विवादों के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई: बुंदेलखंड में पति को कहते हैं 'खसम'; बोले- हमारी कथा नहीं चली, पूरे देश में इसी बयान की चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, खजुराहो/शिवपुरी।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करवा चौथ पर दिए अपने 'खसम पूजन दिवस' वाले बयान को लेकर सफाई दी है। शिवपुरी जिले के करेरा में रामकथा के समापन अवसर पर उन्होंने कहा कि बुंदेलखंडी भाषा में पति को 'खसम' कहा जाता है। इसी स्थानीय बोलचाल के आधार पर उन्होंने यह शब्द इस्तेमाल किया था। इस दौरान उन्होंने अपने अंदाज में बयान की आलोचना करने वालों पर तंज भी कसा।
बोले- हमारी कथा नहीं चली, पूरे देश में यही बयान चला
शुक्रवार को रामकथा के अंतिम दिन मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "क्या बताएं हम? एक तो हमारे मुंह में ब्रेक नहीं है। हमने खसम पूजन दिवस कह दिया। पूरे देश में हमारी कथा नहीं चली, वही चला।"
उन्होंने आगे कहा कि बुंदेलखंडी भाषा में पति को 'मुंसुर खसम' कहा जाता है। उन्होंने सवाल किया कि इसमें उन्होंने कौन-सी नई या गलत बात कह दी।
महिलाओं से पूछा- बुंदेलखंड में पति को खसम ही कहते हैं ना?
धीरेंद्र शास्त्री ने कथा पंडाल में मौजूद महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में यह आम बोलचाल का शब्द है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब सास बहू से नाराज होती है तो कहती है- 'जा, अपने खसम से कह दे।' इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं से पूछा कि बुंदेलखंड में पति को खसम ही कहते हैं ना?
26 अक्टूबर को दिया था 'खसम पूजन दिवस' वाला बयान
दरअसल, 26 अक्टूबर को एक 'सीधी बात' सेशन के दौरान एक अनुयायी ने उनसे करवा चौथ का व्रत रखने को लेकर सवाल किया था। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में करवा चौथ को 'खसम पूजन दिवस' कह दिया था।
उन्होंने कहा था कि महिलाओं को पति के लिए व्रत रखना चाहिए, लेकिन सिर्फ एक दिन व्रत रखने के बाद बाकी 364 दिन पति को ताने नहीं देने चाहिए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी। अब करेरा की रामकथा में उन्होंने बुंदेलखंडी भाषा का हवाला देकर अपने शब्दों का अर्थ समझाया।
विरोध करने वालों को लेकर शिष्यों से कही यह बात
रामकथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने अपने शिष्यों को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक वे विरोध करने वालों को जवाब नहीं देते थे, लेकिन अब शिष्यों को खुली छूट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई विरोध करे तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं और थाने में शिकायत करें। साथ ही अपने तरीके से जवाब भी दें। उन्होंने कहा कि जो सनातन और हिंदुत्व का विरोध करेगा या उसे चुनौती देगा, उसे अब छोड़ा नहीं जाएगा।
केन्या के नैरोबी जाने की भी दी जानकारी
कथा के समापन पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे यहां से बागेश्वर धाम जाएंगे और फिर धाम से केन्या के नैरोबी जाएंगे। उन्होंने कहा कि जीवनभर हिंदुओं और सनातन के लिए काम करते रहेंगे। इसके साथ ही गरीब बेटियों के विवाह कराने का काम भी आखिरी सांस तक जारी रखने की बात कही।
संबंधित समाचार

सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर:चंदन नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी

लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला:कंटेनर से टकराकर धधक उठी कार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद:बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी; ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन

वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं:देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार जताया

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन आज:सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

शहर का जल संरक्षण अभियान अब बनेगा राष्ट्रीय प्रकल्प:भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सेवा संयोजक ने सेवा गतिविधियों को सराहा

पानी-पानी हुआ मुख्यमंत्री का वादा:नर्मदा-गंभीर परियोजना फिर फूटी; दो दिन पहले बंद किया था लीकेज

वीडियो देखिये, RSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी:इंदौर में 2 नवंबर से तीन दिवसीय बैठक; नए पदों और जिम्मेदारियों पर होगा फैसला

तीन बैंक खातों से देशभर में साइबर ठगी 35 शिकायतों में इंदौर के आरोपी का नाम:नौ राज्यों तक फैला ठगी के लेन-देन का कनेक्शन

वीडियो देखिये, अवैध गैस रिफिलिंग के खतरनाक कारोबार का बड़ा खुलासा:पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

आखिर किसके दबाव में गिरफ्तारी का इंतजार:पार्षद के घर धावा बोलने वाले छह नामजद अब तक फरार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के भोपाल दौरे पर गरमाया सियासी माहौल:कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद; कार्यालय के बाहर पुलिस का पहरा, कार्यकर्ताओं से झड़प

वीडियो देखिये, जूता फैक्ट्री में भीषण आग:4 कर्मचारियों की मौत; दो की हालत गंभीर, बेसमेंट से भड़की लपटें

वीडियो देखिये, मां के साथ महाकाल की शरण में पहुंचीं तमन्ना भाटिया:भस्म आरती में शामिल होकर नंदी के कान में मांगी मन्नत

मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के बीच इंदौर के क्यूरियस बैंड का परफॉर्म:आयोजन में देशभर के 14 बैंड्स ने हिस्सा लिया

68 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज फिर भी फिरोज खान गिरफ्त से बाहर:सात फर्मों का नेटवर्क भी आया सामने; ससुराल के आसपास छिपे होने की चर्चा, भाई जावेद खान का नाम भी सुर्खियों में

वीडियो देखिये, कलेक्टर से मिलने निकले बच्चों को रास्ते से लौटाया:अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर सुनी समस्याएं

मीटिंग में शामिल होने निकले थे, रास्ते में मिली मौत:क्रेन की टक्कर से दो युवकों की जान गई; ब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा

कलेक्टर से शिकायत करने निकले थे 200 छात्र:प्रबंधन ने रास्ते में ही डरा-धमकाकर दबाई आवाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!