आखिर किसके दबाव में गिरफ्तारी का इंतजार: पार्षद के घर धावा बोलने वाले छह नामजद अब तक फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

चाकू से नेमप्लेट फाड़ी, पिस्टल लेकर पहुंचने का आरोप विधायक के हैं करीबी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब जनप्रतिनिधियों के घर भी उनके निशाने पर हैं। भाजपा की महिला पार्षद पंखुड़ी डोसी के उषागंज स्थित गीतांजलि अपार्टमेंट में गत रात करीब एक दर्जन बदमाशों ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
पुराने विवाद में समझौते का दबाव बनाया, विरोध करने पर पार्षद की नेमप्लेट चाकू से फाड़ दी और उनके पति सुमित तलरेजा को जान बचाने के लिए फ्लैट में छिपना पड़ा। घटना के बाद भी छह नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
संयोगितागंज पुलिस ने प्रकरण तो दर्ज किया, लेकिन आरोपियों की धरपकड़ कब होगी, यह अब भी सवाल बना हुआ है। मामले की राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा है। आरोपियों के विधायक गोलू शुक्ला से करीबी संबध होने की बात सामने आ रही हैं।
हालांकि विधायक की इस घटना में कोई भूमिका सामने नहीं आई है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या राजनीतिक पहचान और रसूख की चर्चाओं के बीच पुलिस की कार्रवाई प्रभावित हो रही है या फिर आरोपियों तक पहुंचने में जांच संबंधी कोई अड़चन है? इसका जवाब पुलिस को देना होगा।
समझौते का दबाव नहीं माना तो घर तक पहुंचा विवाद... सुमित तलरेजा द्वारा की गई शिकायत के अनुसार 29 अक्टूबर की रात मुख्य आरोपी प्रशांत करोसिया अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ गीतांजलि अपार्टमेंट पहुंचा था। पुराने विवाद को लेकर समझौता करने का दबाव बनाया गया।
बात नहीं बनने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। इसके बाद पार्षद की नेमप्लेट चाकू से फाड़ दी। आरोप है कि सुमित को मारपीट करने के इरादे से घेरने का प्रयास किया गया। अपनी जान बचाने के लिए उन्हें फ्लैट में छिपना पड़ा। आरोपियों ने अपार्टमेंट परिसर में रखे गमलों, कुर्सियों और वाहनों को नुकसान पहुंचाया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात कही गई है।
छह नामजद आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर... सुमित तलरेजा की शिकायत पर संयोगितागंज पुलिस ने प्रशांत करोसिया निवासी गाड़ी अड्डा, अंश सिरसिया, प्रिंस सिरसिया, ऋषि सिरसिया निवासी मुराई मोहल्ला, सुमित खरे निवासी हाट मैदान और विशाल बौरासी निवासी पालदा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
घटना में करीब एक दर्जन लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई छह नामजद आरोपियों पर केंद्रित है। अब सवाल यह है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाले आरोपियों की पहचान कितनी आगे बढ़ी और बाकी आरोपियों की भूमिका कब स्पष्ट होगी? नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से शिकायतकर्ता पक्ष में भी नाराजगी है।
आखिर कब होगी गिरफ्तारी?... एक महिला पार्षद के घर तक पहुंचकर हंगामा करने, परिवार को धमकाने और परिसर में तोड़फोड़ के आरोपों को सामान्य विवाद मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
जब घटना के सीसीटीवी फुटेज मौजूद होने की बात कही जा रही है और छह लोगों के नाम भी पुलिस को बताए जा चुके हैं, तब उनकी गिरफ्तारी में देरी का कारण स्पष्ट होना चाहिए। शहर में आम नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा का सवाल भी इसी से जुड़ा है। अब देखना यह है कि संयोगितागंज पुलिस आरोपियों को कब गिरफ्तार करती है और घटना में शामिल बाकी लोगों की भूमिका कब सामने लाती है।
पिस्टल किसके पास थी… शिकायत में नाम, फिर एफआईआर में क्यों नहीं?
इस पूरे मामले में पिस्टल का आरोप भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सुमित तलरेजा ने विपिन चिंतामन के हाथ में पिस्टल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत में नाम देने के बावजूद एफआईआर में उसका उल्लेख नहीं किया गया।
वहीं दूसरे पक्ष ने भी सुमित पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के आरोपों के बीच पुलिस को यह स्पष्ट करना होगा कि घटना के समय हथियार किसके पास था और क्या इस संबंध में कोई ठोस साक्ष्य मिला है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान इस जांच में महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
राजनीतिक संपर्कों की चर्चा, पुलिस की निष्पक्षता की परीक्षा
घटना के बाद आरोपियों की राजनीतिक लोगों के साथ तस्वीरों और विधायक गोलू शुक्ला के समर्थकों से कथित जुड़ाव की चर्चाओं ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। किसी जनप्रतिनिधि को घटना का जिम्मेदार ठहराने का कोई प्रमाण सामने नहीं है, लेकिन राजनीतिक पहचान के आधार पर किसी आरोपी को राहत मिलने की आशंका भी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। पुलिस के सामने अब यह साबित करने की चुनौती है कि कार्रवाई में किसी का रसूख आड़े नहीं आए।
संबंधित समाचार

ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया:7.16 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कराए और 12.54 लाख नकद लिए; तीन आरोपी गिरफ्तार

सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर:चंदन नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी

लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला:कंटेनर से टकराकर धधक उठी कार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद:बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी; ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन

वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं:देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार जताया

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन आज:सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

शहर का जल संरक्षण अभियान अब बनेगा राष्ट्रीय प्रकल्प:भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सेवा संयोजक ने सेवा गतिविधियों को सराहा

पानी-पानी हुआ मुख्यमंत्री का वादा:नर्मदा-गंभीर परियोजना फिर फूटी; दो दिन पहले बंद किया था लीकेज

वीडियो देखिये, RSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी:इंदौर में 2 नवंबर से तीन दिवसीय बैठक; नए पदों और जिम्मेदारियों पर होगा फैसला

वीडियो देखिये, विवादों के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई:बुंदेलखंड में पति को कहते हैं 'खसम'; बोले- हमारी कथा नहीं चली, पूरे देश में इसी बयान की चर्चा

तीन बैंक खातों से देशभर में साइबर ठगी 35 शिकायतों में इंदौर के आरोपी का नाम:नौ राज्यों तक फैला ठगी के लेन-देन का कनेक्शन

वीडियो देखिये, अवैध गैस रिफिलिंग के खतरनाक कारोबार का बड़ा खुलासा:पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के भोपाल दौरे पर गरमाया सियासी माहौल:कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद; कार्यालय के बाहर पुलिस का पहरा, कार्यकर्ताओं से झड़प

वीडियो देखिये, जूता फैक्ट्री में भीषण आग:4 कर्मचारियों की मौत; दो की हालत गंभीर, बेसमेंट से भड़की लपटें

वीडियो देखिये, मां के साथ महाकाल की शरण में पहुंचीं तमन्ना भाटिया:भस्म आरती में शामिल होकर नंदी के कान में मांगी मन्नत

मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के बीच इंदौर के क्यूरियस बैंड का परफॉर्म:आयोजन में देशभर के 14 बैंड्स ने हिस्सा लिया

68 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज फिर भी फिरोज खान गिरफ्त से बाहर:सात फर्मों का नेटवर्क भी आया सामने; ससुराल के आसपास छिपे होने की चर्चा, भाई जावेद खान का नाम भी सुर्खियों में

वीडियो देखिये, कलेक्टर से मिलने निकले बच्चों को रास्ते से लौटाया:अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर सुनी समस्याएं

मीटिंग में शामिल होने निकले थे, रास्ते में मिली मौत:क्रेन की टक्कर से दो युवकों की जान गई; ब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!