वीडियो देखिये, रिश्वत पर बयान देना पड़ा भारी: जल संसाधन विभाग के EE सीबी अहिरवार सस्पेंड; भोपाल अटैच
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, पन्ना।
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री (EE) सीबी अहिरवार को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। रिश्वतखोरी के मामले में विभाग के दो कर्मचारियों की लोकायुक्त द्वारा गिरफ्तारी के बाद अहिरवार का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि वे खुशी-खुशी पैसे लेते हैं। इस बयान को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
45 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो कर्मचारी
दरअसल, 28 अक्टूबर को सागर लोकायुक्त की टीम ने पन्ना में जल संसाधन विभाग के संभागीय लेखाकार दीपक परिहार और क्लर्क अरविंद पाठक को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। आरोप है कि मझगवां मध्यम परियोजना के तहत नहर निर्माण कार्य का अंतिम बिल पास करने के बदले ठेकेदार से रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपक परिहार के पास से 15 हजार और अरविंद पाठक के पास से 30 हजार रुपए बरामद किए थे।
कैमरे पर दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
दो कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद कार्यपालन यंत्री सीबी अहिरवार का पत्रकारों से बातचीत का वीडियो सामने आया। इसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा कि उन्होंने किसी से तय प्रतिशत या कमीशन की मांग नहीं की, लेकिन यदि कोई अपनी मर्जी से पैसे देता था तो वे उसे खुशी-खुशी ले लेते थे। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसकी आलोचना होने लगी। हालांकि, लोकायुक्त की कार्रवाई में अहिरवार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार नहीं किया गया था।
सरकार ने माना अनुशासनहीनता और कदाचार
वायरल बयान के बाद राज्य सरकार ने सीबी अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें भोपाल कार्यालय से संबद्ध किया गया है। बताया गया है कि उनके बयान को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के उल्लंघन और सरकारी अधिकारी के अपेक्षित आचरण के विपरीत माना गया है।
लोकायुक्त जांच के बीच विभागीय कार्रवाई
पन्ना जल संसाधन विभाग में रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोकायुक्त की कार्रवाई में दो कर्मचारी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि कार्यपालन यंत्री के बयान के बाद उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। अब इस मामले में लोकायुक्त की जांच और आगे होने वाली विभागीय कार्रवाई पर नजर रहेगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के भोपाल दौरे पर गरमाया सियासी माहौल:कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद; कार्यालय के बाहर पुलिस का पहरा, कार्यकर्ताओं से झड़प

वीडियो देखिये, जूता फैक्ट्री में भीषण आग:4 कर्मचारियों की मौत; दो की हालत गंभीर, बेसमेंट से भड़की लपटें

वीडियो देखिये, मां के साथ महाकाल की शरण में पहुंचीं तमन्ना भाटिया:भस्म आरती में शामिल होकर नंदी के कान में मांगी मन्नत

मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के बीच इंदौर के क्यूरियस बैंड का परफॉर्म:आयोजन में देशभर के 14 बैंड्स ने हिस्सा लिया

68 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज फिर भी फिरोज खान गिरफ्त से बाहर:सात फर्मों का नेटवर्क भी आया सामने; ससुराल के आसपास छिपे होने की चर्चा, भाई जावेद खान का नाम भी सुर्खियों में

वीडियो देखिये, कलेक्टर से मिलने निकले बच्चों को रास्ते से लौटाया:अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर सुनी समस्याएं

मीटिंग में शामिल होने निकले थे, रास्ते में मिली मौत:क्रेन की टक्कर से दो युवकों की जान गई; ब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा

कलेक्टर से शिकायत करने निकले थे 200 छात्र:प्रबंधन ने रास्ते में ही डरा-धमकाकर दबाई आवाज

वीडियो देखिये, दीपावली पर खुशियां बांटें, खतरे नहीं... कार्बाइड गन से रहें दूर:एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया की इंदौरवासियों से अपील

थाने को बनाया अखाड़ा आठ घंटे पुलिस के कानों पर बजे ढोल-नगाड़े:बजरंगियों को बंद कर अभद्रता का आरोप

40 से ज्यादा अपराधों का आरोपी भय्यू सुरीला पुलिस के हत्थे चढ़ा:जेल से छूटते ही महिला पर फिर साथ रहने का दबाव बनाने का आरोप; बेटी को भी दी थी जान से मारने की धमकी

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी का अनुभव मध्यप्रदेश के विकास में होगा लाभकारी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा नामांकन पर दी बधाई

ड्रेनेज पाइप में छिपा घायल तेंदुआ:4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

1925 में चरनोई भूमि 1951 में निजी और फिर विनायक एंटरप्राइजेस के नाम:महू की कवटी जमीन के मालिकाना हक की कड़ी गायब

दोस्तों के साथ जयकारे लगा रहे थे तिलक:आधे घंटे बाद थम गई सांसें; आदि कैलाश यात्रा का आखिरी VIDEO आया सामने

इच्छाशक्ति का हिमालय:अखंड भारत के महानायक को नमन; देश मना रहा लौहपुरुष की 151वीं जयंती, केवडिया से इंदौर तक एकता की गूंज

हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहे मौजूद

इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में पुजारी नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक:शर्मा परिवार के दो सदस्यों की अपील मंजूर; यह है पूरा मामला

शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय:मां के निधन पर परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं; भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

इंदौर से धार के बीच रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने की दिशा में:स्पीड ट्रायल शुरू; 7 साल में बनी टीही टनल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!