वीडियो देखिये, जूता फैक्ट्री में भीषण आग: 4 कर्मचारियों की मौत; दो की हालत गंभीर, बेसमेंट से भड़की लपटें
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की है। आग फैक्ट्री के बेसमेंट से शुरू हुई थी और देखते ही देखते फैल गई।
6 लोगों को बेहोशी की हालत में निकाला
सूचना मिलते ही दमकल विभाग और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने फैक्ट्री के अंदर से छह लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। सभी को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा बिल्डिंग की चौथी मंजिल से पांच अन्य लोगों को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
बेसमेंट में लगी थी आग, कूलिंग का काम जारी
दिल्ली अग्निशमन सेवा के सहायक मंडल अधिकारी पारस कुमार के मुताबिक, फैक्ट्री में जूते-चप्पल बनाने और स्टोर करने का काम होता है। आग बेसमेंट में लगी थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और परिसर में कूलिंग का काम किया जा रहा है। फैक्ट्री के अंदर अब कोई व्यक्ति नहीं बचा है।
फैक्ट्री मालिक से होगी पूछताछ
दमकल विभाग के अधिकारियों ने फैक्ट्री मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके अलावा ठेकेदार और कर्मचारियों से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इस साल आग की घटनाओं में 101 लोगों की मौत
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में इस साल आग लगने की विभिन्न घटनाओं में अब तक 101 लोगों की जान जा चुकी है। मंगोलपुरी की फैक्ट्री में हुआ यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक परिसरों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करता है।
संबंधित समाचार

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन आज:सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

शहर का जल संरक्षण अभियान अब बनेगा राष्ट्रीय प्रकल्प:भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सेवा संयोजक ने सेवा गतिविधियों को सराहा

पानी-पानी हुआ मुख्यमंत्री का वादा:नर्मदा-गंभीर परियोजना फिर फूटी; दो दिन पहले बंद किया था लीकेज

वीडियो देखिये, RSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी:इंदौर में 2 नवंबर से तीन दिवसीय बैठक; नए पदों और जिम्मेदारियों पर होगा फैसला

वीडियो देखिये, विवादों के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई:बुंदेलखंड में पति को कहते हैं 'खसम'; बोले- हमारी कथा नहीं चली, पूरे देश में इसी बयान की चर्चा

तीन बैंक खातों से देशभर में साइबर ठगी 35 शिकायतों में इंदौर के आरोपी का नाम:नौ राज्यों तक फैला ठगी के लेन-देन का कनेक्शन

वीडियो देखिये, अवैध गैस रिफिलिंग के खतरनाक कारोबार का बड़ा खुलासा:पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

आखिर किसके दबाव में गिरफ्तारी का इंतजार:पार्षद के घर धावा बोलने वाले छह नामजद अब तक फरार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के भोपाल दौरे पर गरमाया सियासी माहौल:कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद; कार्यालय के बाहर पुलिस का पहरा, कार्यकर्ताओं से झड़प

वीडियो देखिये, मां के साथ महाकाल की शरण में पहुंचीं तमन्ना भाटिया:भस्म आरती में शामिल होकर नंदी के कान में मांगी मन्नत

मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के बीच इंदौर के क्यूरियस बैंड का परफॉर्म:आयोजन में देशभर के 14 बैंड्स ने हिस्सा लिया

68 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज फिर भी फिरोज खान गिरफ्त से बाहर:सात फर्मों का नेटवर्क भी आया सामने; ससुराल के आसपास छिपे होने की चर्चा, भाई जावेद खान का नाम भी सुर्खियों में

वीडियो देखिये, कलेक्टर से मिलने निकले बच्चों को रास्ते से लौटाया:अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर सुनी समस्याएं

मीटिंग में शामिल होने निकले थे, रास्ते में मिली मौत:क्रेन की टक्कर से दो युवकों की जान गई; ब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा

कलेक्टर से शिकायत करने निकले थे 200 छात्र:प्रबंधन ने रास्ते में ही डरा-धमकाकर दबाई आवाज

वीडियो देखिये, दीपावली पर खुशियां बांटें, खतरे नहीं... कार्बाइड गन से रहें दूर:एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया की इंदौरवासियों से अपील

थाने को बनाया अखाड़ा आठ घंटे पुलिस के कानों पर बजे ढोल-नगाड़े:बजरंगियों को बंद कर अभद्रता का आरोप

40 से ज्यादा अपराधों का आरोपी भय्यू सुरीला पुलिस के हत्थे चढ़ा:जेल से छूटते ही महिला पर फिर साथ रहने का दबाव बनाने का आरोप; बेटी को भी दी थी जान से मारने की धमकी

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी का अनुभव मध्यप्रदेश के विकास में होगा लाभकारी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा नामांकन पर दी बधाई

ड्रेनेज पाइप में छिपा घायल तेंदुआ:4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!