वीडियो देखिये, RSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी: इंदौर में 2 नवंबर से तीन दिवसीय बैठक; नए पदों और जिम्मेदारियों पर होगा फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 2 नवंबर से इंदौर में शुरू होने जा रही है। संघ की संगठनात्मक व्यवस्था में बदलाव के लिहाज से इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें प्रांत के बजाय संभागीय क्षेत्र के आधार पर संगठन की व्यवस्थाएं संचालित करने, नए पदों के गठन और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करने पर चर्चा होगी। संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित देशभर के वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।
प्रांत की जगह संभागीय क्षेत्र के आधार पर होगी व्यवस्था
बैठक में संघ की मौजूदा संगठनात्मक व्यवस्था में बदलाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। अब तक प्रांत के आधार पर संचालित व्यवस्थाओं को संभागीय क्षेत्र के अनुसार व्यवस्थित करने की तैयारी है। इसके तहत संगठन में नई जिम्मेदारियां निर्धारित की जा सकती हैं। नए पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर भी बैठक में मुहर लगने की संभावना है।
मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले सहित 408 सदस्य होंगे शामिल
इस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी छह सह सरकार्यवाह, कार्य विभागों के प्रमुख और कार्यकारिणी के कुल 408 सदस्य शामिल होंगे। बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी संगठनात्मक चुनावों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।
मार्च में होंगे संगठनात्मक चुनाव
संघ में मार्च में सरसंघचालक, सरकार्यवाह सहित अन्य प्रमुख पदों और जिला स्तर पर संगठनात्मक चुनाव होने हैं। इंदौर की बैठक में इन चुनावों की प्रक्रिया और तैयारियों पर भी चर्चा होगी। संगठन के विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियों के निर्धारण को लेकर भी निर्णय लिए जा सकते हैं।
नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएगा संघ
बैठक को लेकर संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए संघ जनजागरण अभियान चलाएगा। इसके साथ ही विभिन्न समाजों के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। विदेशों में भी संवाद और संपर्क अभियान चलाने की योजना है।
उन्होंने बताया कि देशभर में संघ की एक लाख से अधिक दैनिक शाखाएं संचालित हो रही हैं। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में महिलाओं की सहभागिता भी बढ़ी है।
सोशल मीडिया और नई तकनीकों के दुरुपयोग पर चर्चा
बैठक में हाल के आंदोलनों के दौरान सोशल मीडिया पर चलाए गए अभियानों, उनकी सामग्री, नशीले पदार्थों और बाहरी शक्तियों के हस्तक्षेप जैसे विषयों पर भी विमर्श होगा। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि संगठन नई तकनीकों का विरोध नहीं करता, लेकिन उनके दुरुपयोग को लेकर गंभीरता से चर्चा की जाएगी।
आंदोलन देशहित में होना चाहिए
दिल्ली में हुए जेन-जी आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल पर सुनील आंबेकर ने कहा कि देश से जुड़े मुद्दे उठाए जा सकते हैं, लेकिन आंदोलन देशहित में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आंदोलनों का फायदा देशविरोधी शक्तियां न उठा सकें।
इंदौर बैठक पर देशभर के संघ पदाधिकारियों की नजर
संघ के शताब्दी वर्ष के बीच इंदौर में होने वाली यह बैठक संगठनात्मक बदलाव, आगामी चुनावों और भविष्य की कार्ययोजना के लिहाज से अहम मानी जा रही है। बैठक में होने वाले फैसलों से आने वाले समय में संघ की संगठनात्मक संरचना और कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिल सकता है।
संबंधित समाचार

सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर:चंदन नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी

लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला:कंटेनर से टकराकर धधक उठी कार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद:बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी; ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन

वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं:देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार जताया

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन आज:सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

शहर का जल संरक्षण अभियान अब बनेगा राष्ट्रीय प्रकल्प:भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सेवा संयोजक ने सेवा गतिविधियों को सराहा

पानी-पानी हुआ मुख्यमंत्री का वादा:नर्मदा-गंभीर परियोजना फिर फूटी; दो दिन पहले बंद किया था लीकेज

वीडियो देखिये, विवादों के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई:बुंदेलखंड में पति को कहते हैं 'खसम'; बोले- हमारी कथा नहीं चली, पूरे देश में इसी बयान की चर्चा

तीन बैंक खातों से देशभर में साइबर ठगी 35 शिकायतों में इंदौर के आरोपी का नाम:नौ राज्यों तक फैला ठगी के लेन-देन का कनेक्शन

वीडियो देखिये, अवैध गैस रिफिलिंग के खतरनाक कारोबार का बड़ा खुलासा:पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

आखिर किसके दबाव में गिरफ्तारी का इंतजार:पार्षद के घर धावा बोलने वाले छह नामजद अब तक फरार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के भोपाल दौरे पर गरमाया सियासी माहौल:कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद; कार्यालय के बाहर पुलिस का पहरा, कार्यकर्ताओं से झड़प

वीडियो देखिये, जूता फैक्ट्री में भीषण आग:4 कर्मचारियों की मौत; दो की हालत गंभीर, बेसमेंट से भड़की लपटें

वीडियो देखिये, मां के साथ महाकाल की शरण में पहुंचीं तमन्ना भाटिया:भस्म आरती में शामिल होकर नंदी के कान में मांगी मन्नत

मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के बीच इंदौर के क्यूरियस बैंड का परफॉर्म:आयोजन में देशभर के 14 बैंड्स ने हिस्सा लिया

68 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज फिर भी फिरोज खान गिरफ्त से बाहर:सात फर्मों का नेटवर्क भी आया सामने; ससुराल के आसपास छिपे होने की चर्चा, भाई जावेद खान का नाम भी सुर्खियों में

वीडियो देखिये, कलेक्टर से मिलने निकले बच्चों को रास्ते से लौटाया:अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर सुनी समस्याएं

मीटिंग में शामिल होने निकले थे, रास्ते में मिली मौत:क्रेन की टक्कर से दो युवकों की जान गई; ब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा

कलेक्टर से शिकायत करने निकले थे 200 छात्र:प्रबंधन ने रास्ते में ही डरा-धमकाकर दबाई आवाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!