खबर
Top News

थाने को बनाया अखाड़ा आठ घंटे पुलिस के कानों पर बजे ढोल-नगाड़े: बजरंगियों को बंद कर अभद्रता का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अक्टूबर 2026, 1:20 pm
शेयर करें:
थाने को बनाया अखाड़ा आठ घंटे पुलिस के कानों पर बजे ढोल-नगाड़े

पुलिस की मनमानी से बवाल... छुड़वाने पहुंचे कार्यकर्ताओं से भी पुलिसकर्मियों ने की हुज्जत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर कार्यकर्ताओं से अभद्रता और विरोध करने पर थाने में बैठाना द्वारकापुरी पुलिस को भारी पड़ गया। मामला इतना बढ़ा कि जिस थाने में पुलिस जनता की शिकायतें सुनती है, उसी थाने में पुलिस के खिलाफ आठ घंटे तक ढोल-नगाड़े और तबले बजते रहे।

बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाने को ही अखाड़ा बना दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और ढोल-तबले की थाप के बीच अधिकारियों को उनका रवैया सुधारने का संदेश दिया गया। हैरानी रही पूरा दिन कार्यकर्ताओं की शिकायत सुनने और मामला सुलझाने के बजाय अधिकारी टालमटोल करते रहे।

थाने के जिम्मेदार भी बातचीत से विवाद खत्म कराने की जगह हाथ पर हाथ धरे खड़े रहे। आखिरकार पुलिस की कथित मनमानी ने मामूली विवाद को थाने के भीतर बड़े हंगामे में बदल दिया।

बजरंगदल जिला मंत्री अनिल पाटिल ने बताया कल सुबह करीब 10 बजे कार्यकर्ता सचिन प्रजापति और विजय कुमार विदुर नगर पॉवर हाउस के पास कच्चे रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से डायल-112 का वाहन चालक लगातार हॉर्न बजाते हुए तेज रफ्तार में एफआरवी दौड़ाता हुआ आया।

दोनों कार्यकर्ताओं ने कच्चा रास्ता पार करते ही अपनी एक्टिवा किनारे कर उसे साइड दे दी। इसके बावजूद चालक कहने लगा, "बहरा है क्या? सुनाई नहीं देता। इस पर कार्यकर्ताओं ने कच्चे रास्ते का हवाला देते हुए कहा आप गाड़ी थोड़ी धीरे चला लेते। इतना सुनते ही डायल-112 का चालक और उसके साथ मौजूद पुलिसकर्मी गुंडागर्दी पर उतारू हो गए। दोनों ने अभद्रता कर कार्यकर्ताओं को जबरन डायल-112 वाहन में बैठा लिया।

कहा बहुत मुंहजोरी कर रहे हो, थाने लेकर चलो, वहां इन्हें बताते हैं। थाने पहुंचने के बाद उन्होंने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उम्मीद थी पुलिसकर्मी अपनी गलती सुधारेंगे और मामले को समझेंगे, लेकिन पुलिस वालों ने अभद्रता शुरू कर दी गई।

उनकी बात सुनने के बजाय उल्टा उनसे हुज्जत की। कार्यकर्ताओं को थाने में बंद कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर अन्य कार्यकर्ता उन्हें छुड़वाने पहुंचे तो उनके साथ भी हुज्जत की। अनिल पाटिल ने बताया सुबह 10 बजे से ही संगठन के पदाधिकारी पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर रहे थे।

आग्रह किया कि कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। संगठन के पदाधिकारी चाहते थे मामला बातचीत से शांतिपूर्वक निपट जाए, लेकिन पुलिस अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे।

कार्यकर्ताओं को छुड़वाने पहुंचे लोगों के साथ भी पुलिस का व्यवहार ठीक नहीं रहा। पुलिस अधिकारियों की इसी मनमानी के चलते चंद मिनटों में सुलझने वाला मामला रात तक हंगामे में बदल गया।

डायल-112 के ड्राइवर पर केस, पुलिसकर्मियों पर बैठी जांच... बजरंग दल जिला संयोजक विजय कुमार ने बताया पुलिस अफसरों की लापरवाही के चलते कार्यकर्ताओं ने द्वारकापुरी थाने में करीब आठ घंटे विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद अन्नपूर्णा एसीपी शिवेन्दु जोशी पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी बाबूराम बघेल, धैर्यसिंह और डायल-112 के चालक रितेश पिता मनोज रघुवंशी खिलाफ शिकायत की है। द्वारकापुरी पुलिस ने ड्राईवर रितेश के विरुद्ध अदमचेक काटा, जबकि दोनों पुलिसकर्मियों थाने से हटाकर जांच के आदेश दिए है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। द्वारकापुरी टीआई अजय नायर के अनुसार डायल-112 के चालक रितेश के खिलाफ कार्रवाई की है।

रात 8 बजे थाने पहुंचे बजरंगी, पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा
दिनभर की अनदेखी और कार्यकर्ताओं के साथ हुई अभद्रता से नाराज बजरंग दल कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रात करीब 8 बजे थाने पहुंच गए। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं बैठकर पुलिस के रवैये का विरोध करने लगे।

इसके बावजूद जब अधिकारियों की तरफ से ठोस पहल नहीं हुई तो कार्यकर्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया। बजरंगियों ने पुलिस को उसका रवैया याद दिलाने के लिए थाने में ही ढोल, नगाड़े और तबले बुलवा लिए। जमकर बजाए। आठ घंटे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होती रही।

कार्यकर्ता ढोल-तबले की आवाज से पुलिस अधिकारियों को जगाने और उनका आचरण सुधारने का संदेश देते रहे। जिस थाने में पुलिस का अनुशासन और कानून का रौब होना चाहिए, वहां पुलिस के खिलाफ ही इस तरह का प्रदर्शन द्वारकापुरी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर गया।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के भोपाल दौरे पर गरमाया सियासी माहौल
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के भोपाल दौरे पर गरमाया सियासी माहौल:कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद; कार्यालय के बाहर पुलिस का पहरा, कार्यकर्ताओं से झड़प

8 minutes ago
वीडियो देखिये, जूता फैक्ट्री में भीषण आग
Top News

वीडियो देखिये, जूता फैक्ट्री में भीषण आग:4 कर्मचारियों की मौत; दो की हालत गंभीर, बेसमेंट से भड़की लपटें

13 minutes ago
वीडियो देखिये, मां के साथ महाकाल की शरण में पहुंचीं तमन्ना भाटिया
Top News

वीडियो देखिये, मां के साथ महाकाल की शरण में पहुंचीं तमन्ना भाटिया:भस्म आरती में शामिल होकर नंदी के कान में मांगी मन्नत

23 minutes ago
मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के बीच इंदौर के क्यूरियस बैंड का परफॉर्म
Top News

मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के बीच इंदौर के क्यूरियस बैंड का परफॉर्म:आयोजन में देशभर के 14 बैंड्स ने हिस्सा लिया

29 minutes ago
68 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज फिर भी फिरोज खान गिरफ्त से बाहर
Top News

68 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज फिर भी फिरोज खान गिरफ्त से बाहर:सात फर्मों का नेटवर्क भी आया सामने; ससुराल के आसपास छिपे होने की चर्चा, भाई जावेद खान का नाम भी सुर्खियों में

35 minutes ago
वीडियो देखिये, कलेक्टर से मिलने निकले बच्चों को रास्ते से लौटाया
Top News

वीडियो देखिये, कलेक्टर से मिलने निकले बच्चों को रास्ते से लौटाया:अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर सुनी समस्याएं

38 minutes ago
मीटिंग में शामिल होने निकले थे, रास्ते में मिली मौत
Top News

मीटिंग में शामिल होने निकले थे, रास्ते में मिली मौत:क्रेन की टक्कर से दो युवकों की जान गई; ब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा

about 1 hour ago
कलेक्टर से शिकायत करने निकले थे 200 छात्र
Top News

कलेक्टर से शिकायत करने निकले थे 200 छात्र:प्रबंधन ने रास्ते में ही डरा-धमकाकर दबाई आवाज

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, दीपावली पर खुशियां बांटें, खतरे नहीं... कार्बाइड गन से रहें दूर
Top News

वीडियो देखिये, दीपावली पर खुशियां बांटें, खतरे नहीं... कार्बाइड गन से रहें दूर:एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया की इंदौरवासियों से अपील

about 1 hour ago
40 से ज्यादा अपराधों का आरोपी भय्यू सुरीला पुलिस के हत्थे चढ़ा
Top News

40 से ज्यादा अपराधों का आरोपी भय्यू सुरीला पुलिस के हत्थे चढ़ा:जेल से छूटते ही महिला पर फिर साथ रहने का दबाव बनाने का आरोप; बेटी को भी दी थी जान से मारने की धमकी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी का अनुभव मध्यप्रदेश के विकास में होगा लाभकारी
Top News

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी का अनुभव मध्यप्रदेश के विकास में होगा लाभकारी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा नामांकन पर दी बधाई

about 1 hour ago
ड्रेनेज पाइप में छिपा घायल तेंदुआ
Top News

ड्रेनेज पाइप में छिपा घायल तेंदुआ:4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, रिश्वत पर बयान देना पड़ा भारी
Top News

वीडियो देखिये, रिश्वत पर बयान देना पड़ा भारी:जल संसाधन विभाग के EE सीबी अहिरवार सस्पेंड; भोपाल अटैच

about 1 hour ago
1925 में चरनोई भूमि 1951 में निजी और फिर विनायक एंटरप्राइजेस के नाम
Top News

1925 में चरनोई भूमि 1951 में निजी और फिर विनायक एंटरप्राइजेस के नाम:महू की कवटी जमीन के मालिकाना हक की कड़ी गायब

about 1 hour ago
दोस्तों के साथ जयकारे लगा रहे थे तिलक
Top News

दोस्तों के साथ जयकारे लगा रहे थे तिलक:आधे घंटे बाद थम गई सांसें; आदि कैलाश यात्रा का आखिरी VIDEO आया सामने

about 1 hour ago
इच्छाशक्ति का हिमालय
Top News

इच्छाशक्ति का हिमालय:अखंड भारत के महानायक को नमन; देश मना रहा लौहपुरुष की 151वीं जयंती, केवडिया से इंदौर तक एकता की गूंज

about 2 hours ago
हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन
Top News

हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहे मौजूद

about 2 hours ago
इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में पुजारी नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में पुजारी नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक:शर्मा परिवार के दो सदस्यों की अपील मंजूर; यह है पूरा मामला

about 2 hours ago
शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय
Top News

शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय:मां के निधन पर परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं; भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

about 2 hours ago
इंदौर से धार के बीच रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने की दिशा में
Top News

इंदौर से धार के बीच रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने की दिशा में:स्पीड ट्रायल शुरू; 7 साल में बनी टीही टनल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!