40 से ज्यादा अपराधों का आरोपी भय्यू सुरीला पुलिस के हत्थे चढ़ा: जेल से छूटते ही महिला पर फिर साथ रहने का दबाव बनाने का आरोप; बेटी को भी दी थी जान से मारने की धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बदमाशों की सूची में शामिल भय्यू उर्फ एहसान उर्फ सुरीला को खजराना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 40 से ज्यादा आपराधिक मामलों में नाम सामने आने वाले इस बदमाश की तलाश पुलिस को कई मामलों में थी।
जेल से बाहर आने के बाद एक महिला को दोबारा साथ रहने के लिए धमकाने और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में वह पुलिस के निशाने पर आया। खजराना पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर को एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि वह पहले भय्यू सुरीला के साथ लिव-इन में रहती थी। आरोपी के जेल जाने के बाद उसने उससे दूरी बना ली थी, लेकिन जेल से बाहर आते ही भय्यू फिर उस पर साथ रहने का दबाव बनाने लगा।
इनकार करने पर उसे धमकाया व उसकी बेटी को जान से मारने की चेतावनी दी। शिकायत के आधार पर खजराना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। भय्यू सुरीला की तलाश चंदन नगर पुलिस को भी थी।
एक नाश्ता व्यापारी समीर ने शिकायत की थी कि आरोपी ने दुकान पर पहुंचकर एक महिला से बातचीत बंद करने का दबाव बनाया था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में भी आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था।
कई थानों में दर्ज हैं अपराध... पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, भय्यू सुरीला के खिलाफ इंदौर के अलग-अलग थानों में 40 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें गंभीर अपराध भी शामिल हैं।
लगातार आपराधिक मामलों में नाम आने के बावजूद उसकी गतिविधियां पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थीं। अब खजराना पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों और आपराधिक संपर्कों को लेकर भी पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के भोपाल दौरे पर गरमाया सियासी माहौल:कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद; कार्यालय के बाहर पुलिस का पहरा, कार्यकर्ताओं से झड़प

वीडियो देखिये, जूता फैक्ट्री में भीषण आग:4 कर्मचारियों की मौत; दो की हालत गंभीर, बेसमेंट से भड़की लपटें

वीडियो देखिये, मां के साथ महाकाल की शरण में पहुंचीं तमन्ना भाटिया:भस्म आरती में शामिल होकर नंदी के कान में मांगी मन्नत

मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के बीच इंदौर के क्यूरियस बैंड का परफॉर्म:आयोजन में देशभर के 14 बैंड्स ने हिस्सा लिया

68 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज फिर भी फिरोज खान गिरफ्त से बाहर:सात फर्मों का नेटवर्क भी आया सामने; ससुराल के आसपास छिपे होने की चर्चा, भाई जावेद खान का नाम भी सुर्खियों में

वीडियो देखिये, कलेक्टर से मिलने निकले बच्चों को रास्ते से लौटाया:अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर सुनी समस्याएं

मीटिंग में शामिल होने निकले थे, रास्ते में मिली मौत:क्रेन की टक्कर से दो युवकों की जान गई; ब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा

कलेक्टर से शिकायत करने निकले थे 200 छात्र:प्रबंधन ने रास्ते में ही डरा-धमकाकर दबाई आवाज

वीडियो देखिये, दीपावली पर खुशियां बांटें, खतरे नहीं... कार्बाइड गन से रहें दूर:एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया की इंदौरवासियों से अपील

थाने को बनाया अखाड़ा आठ घंटे पुलिस के कानों पर बजे ढोल-नगाड़े:बजरंगियों को बंद कर अभद्रता का आरोप

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी का अनुभव मध्यप्रदेश के विकास में होगा लाभकारी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा नामांकन पर दी बधाई

ड्रेनेज पाइप में छिपा घायल तेंदुआ:4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

वीडियो देखिये, रिश्वत पर बयान देना पड़ा भारी:जल संसाधन विभाग के EE सीबी अहिरवार सस्पेंड; भोपाल अटैच

1925 में चरनोई भूमि 1951 में निजी और फिर विनायक एंटरप्राइजेस के नाम:महू की कवटी जमीन के मालिकाना हक की कड़ी गायब

दोस्तों के साथ जयकारे लगा रहे थे तिलक:आधे घंटे बाद थम गई सांसें; आदि कैलाश यात्रा का आखिरी VIDEO आया सामने

इच्छाशक्ति का हिमालय:अखंड भारत के महानायक को नमन; देश मना रहा लौहपुरुष की 151वीं जयंती, केवडिया से इंदौर तक एकता की गूंज

हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहे मौजूद

इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में पुजारी नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक:शर्मा परिवार के दो सदस्यों की अपील मंजूर; यह है पूरा मामला

शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय:मां के निधन पर परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं; भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

इंदौर से धार के बीच रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने की दिशा में:स्पीड ट्रायल शुरू; 7 साल में बनी टीही टनल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!