वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के भोपाल दौरे पर गरमाया सियासी माहौल: कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद; कार्यालय के बाहर पुलिस का पहरा, कार्यकर्ताओं से झड़प
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के भोपाल दौरे को लेकर सियासी माहौल गरमा गया। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को उनके भोपाल स्थित कार्यालय में पुलिस बल तैनात कर नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया है।
शुक्ला और उनके समर्थकों को कार्यालय से बाहर निकलने से रोका गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एप्स्टीन फाइल्स को लेकर मंत्री से जवाब मांगने की तैयारी
कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से जुड़े संदर्भ जेफरी एप्स्टीन से संबंधित दस्तावेजों में सामने आने के बावजूद इस मामले पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर मंत्री से सवाल पूछना चाहती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने पुलिस के जरिए विरोध रोकने की कोशिश की।
शुक्ला ने आरोप लगाया कि सरकार जनता और विपक्ष के सवालों से बच रही है। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो शांतिपूर्ण विरोध और सवालों से डरने की जरूरत क्यों है? उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय से भी इस मामले में जवाब देने की मांग की।
कार्यालय के बाहर पुलिस की घेराबंदी, कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की
शुक्ला के मुताबिक, उनके कार्यालय पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए और उन्हें समर्थकों के साथ बाहर निकलने से रोका गया। जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के लिए आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक झूमाझटकी और धक्का-मुक्की होती रही।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
इस दौरान मुकेश पंथी, विजेंद्र शुक्ला, दीपक दीवान, तारिक अली, प्रिंस नवांगे, महेश मेहरा, राहुल सेन, मोहम्मद आमिर, अमजद लाला, शानू खान, दर्शन कोरी, आशीष ओझा, आनंद विश्वकर्मा, सुनील उरे, अलीम उद्दीन बिल्ले, मनोज बाथम, राजू कुशवाहा, सूरज लोधी और राज बुंदेला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने पुलिस की इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों पर रोक बताते हुए कहा कि पुलिस का पहरा और दबाव कांग्रेस को जनता के सवाल उठाने से नहीं रोक सकता।
संबंधित समाचार

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन आज:सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

शहर का जल संरक्षण अभियान अब बनेगा राष्ट्रीय प्रकल्प:भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सेवा संयोजक ने सेवा गतिविधियों को सराहा

पानी-पानी हुआ मुख्यमंत्री का वादा:नर्मदा-गंभीर परियोजना फिर फूटी; दो दिन पहले बंद किया था लीकेज

वीडियो देखिये, RSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी:इंदौर में 2 नवंबर से तीन दिवसीय बैठक; नए पदों और जिम्मेदारियों पर होगा फैसला

वीडियो देखिये, विवादों के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई:बुंदेलखंड में पति को कहते हैं 'खसम'; बोले- हमारी कथा नहीं चली, पूरे देश में इसी बयान की चर्चा

तीन बैंक खातों से देशभर में साइबर ठगी 35 शिकायतों में इंदौर के आरोपी का नाम:नौ राज्यों तक फैला ठगी के लेन-देन का कनेक्शन

वीडियो देखिये, अवैध गैस रिफिलिंग के खतरनाक कारोबार का बड़ा खुलासा:पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

आखिर किसके दबाव में गिरफ्तारी का इंतजार:पार्षद के घर धावा बोलने वाले छह नामजद अब तक फरार

वीडियो देखिये, जूता फैक्ट्री में भीषण आग:4 कर्मचारियों की मौत; दो की हालत गंभीर, बेसमेंट से भड़की लपटें

वीडियो देखिये, मां के साथ महाकाल की शरण में पहुंचीं तमन्ना भाटिया:भस्म आरती में शामिल होकर नंदी के कान में मांगी मन्नत

मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के बीच इंदौर के क्यूरियस बैंड का परफॉर्म:आयोजन में देशभर के 14 बैंड्स ने हिस्सा लिया

68 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज फिर भी फिरोज खान गिरफ्त से बाहर:सात फर्मों का नेटवर्क भी आया सामने; ससुराल के आसपास छिपे होने की चर्चा, भाई जावेद खान का नाम भी सुर्खियों में

वीडियो देखिये, कलेक्टर से मिलने निकले बच्चों को रास्ते से लौटाया:अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर सुनी समस्याएं

मीटिंग में शामिल होने निकले थे, रास्ते में मिली मौत:क्रेन की टक्कर से दो युवकों की जान गई; ब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा

कलेक्टर से शिकायत करने निकले थे 200 छात्र:प्रबंधन ने रास्ते में ही डरा-धमकाकर दबाई आवाज

वीडियो देखिये, दीपावली पर खुशियां बांटें, खतरे नहीं... कार्बाइड गन से रहें दूर:एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया की इंदौरवासियों से अपील

थाने को बनाया अखाड़ा आठ घंटे पुलिस के कानों पर बजे ढोल-नगाड़े:बजरंगियों को बंद कर अभद्रता का आरोप

40 से ज्यादा अपराधों का आरोपी भय्यू सुरीला पुलिस के हत्थे चढ़ा:जेल से छूटते ही महिला पर फिर साथ रहने का दबाव बनाने का आरोप; बेटी को भी दी थी जान से मारने की धमकी

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी का अनुभव मध्यप्रदेश के विकास में होगा लाभकारी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा नामांकन पर दी बधाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!