नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक: 19 हजार से ज्यादा किट मिलने पर हिंदू नेताओं में आक्रोश; भाजपा विधायक ने उठाए अवैध भंडारण पर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नवरात्रि से पहले अवैध दवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई में करीब 1 करोड़ रुपए की 19 हजार से ज्यादा एमटीपी गर्भपात किट और अन्य दवाइयां जब्त की गई हैं। दो गोदामों पर हुई कार्रवाई के बाद हिंदू नेताओं ने चिंता जताई है।
महू विधायक और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने इतनी बड़ी मात्रा में दवाओं के भंडारण को गंभीर और चिंताजनक बताया है। अब जांच का दायरा गोदामों से निकलकर दवाओं के वितरण नेटवर्क तक पहुंच गया है।
औषधि विभाग की दो बड़ी कार्रवाई में करीब 1 करोड़ रुपए की 19 हजार से ज्यादा एमटीपी किट बरामद हुई हैं। धार कोठी और लसूड़िया मोरी स्थित गोदामों पर छापेमारी के बाद हिंदूवादी नेताओं में आक्रोश है। प्रशासन दवाओं के भंडारण, खरीदी-बिक्री और वितरण तंत्र की जांच कर रहा है।
खरीदी-बिक्री से जुड़े आवश्यक दस्तावेज नहीं किए प्रस्तुत
मध्य प्रदेश औषधि नियंत्रक मनोज पुष्प के निर्देश और कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में औषधि विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। पहली कार्रवाई 24 सितंबर को धार कोठी स्थित गोदाम में की गई, जहां 10 हजार से ज्यादा एमटीपी किट के साथ सिल्डेनाफिल साइट्रेट दवाइयां बरामद हुईं।
इसके बाद लसूड़िया मोरी स्थित मोदी ब्रदर्स एसोसिएट के गोदाम पर छापा मारा गया, जहां से 9,360 किट जब्त की गईं। विभाग के अनुसार दोनों स्थानों पर दवाओं के अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) और खरीद-बिक्री से जुड़े आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
कार्रवाई के बाद अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि दवाओं का भंडार कहां से आया और किन माध्यमों से इसकी आपूर्ति की जा रही थी।
इतना बड़ा भंडारण किस उद्देश्य से?
विधायक उषा ठाकुर ने कहा नवरात्रि के पवित्र समय में इतनी बड़ी मात्रा में एमपीटी किट मिलना गंभीर चिंता का विषय है। जिन दवाओं की बिक्री चिकित्सकीय पर्चे के अधीन है, उनका इतना बड़ा भंडारण किस उद्देश्य से रखा गया था, यह जांच का विषय है। समय और साक्ष्य सच्चाई सामने लाएंगे और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होना चाहिए।
पहले दिए बयान का भी जिक्र
उषा ठाकुर इससे पहले नवरात्रि के दौरान जनसांख्यिकीय बदलाव और युवतियों के लापता होने से जुड़े मुद्दों पर बयान दे चुकी हैं। उनके पुराने बयान को भी इस मामले की राजनीतिक प्रतिक्रिया के संदर्भ में देखा जा रहा है।
हालांकि, मौजूदा दवा बरामदगी और उनके पुराने बयानों के बीच कोई प्रत्यक्ष संबंध जांच में स्थापित हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
लसूड़िया मोरी में 9,360 किट मिलीं... दूसरी कार्रवाई लसूड़िया मोरी स्थित मोदी ब्रदर्स एसोसिएट के गोदाम पर हुई। यहां से 9,360 एमटीपी किट बरामद की गईं।
विभाग की कार्रवाई में दवाओं के वैध दस्तावेजों और बिक्री रिकॉर्ड की जांच की गई। दोनों मामलों को जोड़कर अब औषधि प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि दवाओं का भंडारण किस स्रोत से आया और इसके वितरण का जाल कितना बड़ा है।
अब जांच के घेरे में आपूर्ति तंत्र... दो दिन में करीब 1 करोड़ की एमटीपी किट की जब्ती के बाद कई सवाल उठे हैं। बड़ी मात्रा में भंडारण का उद्देश्य क्या था, दवाओं की खरीद किस माध्यम से हुई व पहले बेची किट किन तक पहुंचीं, जांच जारी है।
आपूर्ति शृंखला से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामले में किन लोगों की भूमिका रही और कानून के तहत किस तरह की कार्रवाई की जाएगी।
आपूर्ति शृंखला की जांच
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध दवाओं के भंडारण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। औषधि विभाग की टीम आपूर्ति शृंखला और खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को औषधि निरीक्षक योगेश गुप्ता, लोकेश गुप्ता और सारिका अग्रवाल की टीम ने अंजाम दिया है। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम (ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - शिवम वर्मा, कलेक्टर इंदौर
संबंधित समाचार

पहले सीट बेल्ट का संदेश:अब बुलेट पर दोनों हाथ छोड़े; विधायक के स्टंट पर उठे सवाल

एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे:4 लोगों की मौत; 8 घायल

बिजली देगी झटका:नया सरचार्ज लागू; आने वाले बिलों में दिखेगा असर

भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन:हाई कोर्ट ने दिया 600 पेज वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश

आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा:तीन में से एक मोबाइल जब्त; वो भी मिला लॉक सीसीटीवी की हार्डडिस्क गायब

13 दिन में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी:इन परिवारों से करेंगे मुलाकात

एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे:खाई में गिरीं दो कारें; सास-बहू समेत इतने की मौत, इतने घायल

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:58 लाख स्कूली बच्चों को ड्रेस के लिए मिलेंगे रुपए; अग्निवीरों को वर्दीधारी भर्तियों में इतना आरक्षण

प्रशासन-काजी राजी कहां से आए फसादी?:मंदिर हटाए गए; सीएम का घर टूट रहा, मस्जिद पर हंगामा

देखिए वीडियो, पहाड़ नदी में समाया:सड़कें मलबे से बंद; बाढ़-भूस्खलन से इतनी मौतें, नदी खतरे के निशान से ऊपर, क्रूज बहकर पुल से टकराया

देखिए वीडियो, मस्जिद विवाद में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष बोले:'जल्द मुकाबला होगा; सबका हिसाब होगा'

हिस्ट्रीशीटर कोर्ट में हुआ पेश:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था खुलासा

देखिए वीडियो, अस्पताल की न्यू ओपीडी में घुसा सांप:खिड़की के पास दिखा; गार्ड ने बाहर निकाला

चाकूबाजी में घायल हुए युवक की मौत:बाइक-एक्टिवा की टक्कर के बाद हुआ था विवाद; आरोपी ने थाने पहुंचकर रची झूठी कहानी

लोकायुक्त की कार्रवाई:नामांतरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप; इतने हजार लेते पटवारी गिरफ्तार

खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई:केक में मिली फफूंद; रेस्टोरेंट की रसोई में घूमते मिले कॉकरोच

देखिए वीडियो:हाई रेंज शराब की तस्करी करते बाइक सवार पकड़ाया

AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी:पहले रिटर्न देकर भरोसा जीता; फिर बोनस-टैक्स के नाम पर ऐंठे रुपए

जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप:इस कॉलेज में रैगिंग की शिकायत; एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास:विमेंस ट्रैप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी; इंडिया ने अब तक इतने पदक जीते
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!