महिला पहलवान यौन शोषण मामला: बृजभूषण शरण सिंह बरी; 127 सुनवाई के बाद फैसला, बोले- मेरे लिए खुशी का दिन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को भाजपा नेता और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया। मामले में WFI के पूर्व सचिव विनोद तोमर को भी अदालत ने बरी किया है। फैसला सुनाए जाने के दौरान दोनों कोर्ट में मौजूद थे।
2 जुलाई को सुरक्षित रखा था फैसला
दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद कोर्ट ने 2 जुलाई 2026 को फैसला सुरक्षित रख लिया था। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अश्वनी पंवार ने सोमवार को फैसला सुनाया।
मामला जनवरी 2023 में सामने आया था। इसके बाद पहलवानों के प्रदर्शन और कानूनी प्रक्रिया के बीच मामले की लंबी सुनवाई चली। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस दौरान कुल 127 सुनवाई हुईं।
2024 में तय हुए थे आरोप
बृजभूषण शरण सिंह को 20 जुलाई 2023 को नियमित जमानत मिली थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के आधार पर 10 मई 2024 को अदालत ने उनके खिलाफ आरोप तय किए और ट्रायल शुरू हुआ।
बृजभूषण बोले- कहा था आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा
फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अदालत ने उन्हें और विनोद तोमर को बाइज्जत बरी कर दिया है। उन्होंने अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि यदि उन पर कोई आरोप साबित हुआ तो वे फांसी पर लटक जाएंगे। उन्होंने कहा, "मेरे लिए खुशी का दिन है। कोर्ट के फैसले की कॉपी मिलने के बाद आगे अपनी बात रखूंगा।"
छह पहलवानों ने दर्ज कराई थी शिकायत
मई 2023 में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। कुल छह पहलवानों की शिकायत के आधार पर मामला आगे बढ़ा था।
इनमें एक नाबालिग पहलवान ने बाद में अपनी शिकायत वापस लेते हुए बयान बदल दिया था। ट्रायल के दौरान बृजभूषण सिंह लगातार आरोपों से इनकार करते रहे और मामले को झूठा एवं प्रेरित बताते रहे थे।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!