घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा: सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार रात छात्रा घर में फंदे पर लटकी मिली।
घटना के समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। रिश्तेदारों ने उसे देखा और परिजन को सूचना देने के बाद अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पिता बोले- पढ़ाई में अच्छी थी बेटी
द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, स्कीम नंबर 71 में रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार रात घर में हुई घटना की जानकारी रिश्तेदारों को लगी, जिसके बाद परिजन को सूचना दी गई। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छात्रा के पिता ने बताया कि जब वे रात में घर पहुंचे, तब उन्हें बेटी की मौत की जानकारी मिली। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। पिता के मुताबिक, उनकी बेटी पढ़ाई में अच्छी थी। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।
सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, छात्रा की मौत घर में फंदे पर लटकने से हुई। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नहीं है। घटना के समय माता-पिता घर पर नहीं थे, जबकि छात्रा का भाई घर पर मौजूद था।
पुलिस परिजन के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि छात्रा ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!