बैंक महिला अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या: पति ने चलाई 2 गोलियां; वारदात के बाद खुद भी किया सुसाइड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
राजधानी के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े ICICI बैंक की एक महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है, जो बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं।
आरोपी ने भी की आत्महत्या
वारदात गोमतीनगर थाने से कुछ ही दूरी पर हुई। पुलिस के मुताबिक, हत्या का आरोप दिव्या के पति मानस पर है। वारदात के बाद आरोपी ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फोन कर बैंक से बाहर बुलाया
जानकारी के अनुसार दिव्या गुरुवार सुबह रोज की तरह गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक पहुंची थीं। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। फोन करने वाले ने उन्हें बैंक के बाहर आने के लिए कहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बैंक के बाहर उनका पति मानस पिस्टल लेकर खड़ा था। दिव्या के बाहर आते ही दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। इसके बाद दिव्या आगे बढ़ने लगीं, तभी आरोपी ने उन पर दो गोलियां चला दीं।
गोली लगने के बाद दिव्या गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गईं। अचानक हुई फायरिंग से बैंक और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल में मौत, पति ने भी खुद को गोली मारी
घटना के बाद दिव्या को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। बाद में उसने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला कोर्ट तक पहुंच चुका था और तलाक की अर्जी भी दाखिल की गई थी।
पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं दिव्या
दिव्या मिश्रा उत्तर प्रदेश की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।
थाने के पास वारदात से सुरक्षा पर सवाल
घटना गोमतीनगर थाने से कुछ ही दूरी पर होने के कारण इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर बैंक और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!