पेट्रोल बम से बाल-बाल बचे पिता-पुत्र: सीसीटीवी फुटेज के बावजूद पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों गैरेज बंद कर रहे पिता-पुत्र पर दो बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंक दिया था। सौभाग्य से बाल-बाल बच गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज उपलब्ध कराने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाय पीड़ितों से आवेदन लेकर चलता कर दिया। आरोपी अब तक पकड़े नहीं गए हैं।
लसूड़िया थाना क्षेत्र के निरंजनपुर नई बस्ती में रहने वाले बसंत यादव (27) का फीनिक्स टाउनशिप रेलवे क्रॉसिंग के पास समर्थ आंगन कॉलोनी के सामने श्री श्याम बाइक सर्विस सेंटर है। बसंत यादव के अनुसार 28 जुलाई की रात पिता अशोक यादव के साथ गैरेज पर था।
रात करीब 9.30 बजे गैरेज बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी एक युवक बाइक से पहुंचा और सड़क के दूसरे छोर पर बाइक खड़ी कर गैरेज के पास आया और साथ लाई बीयर की दो बोतलें, जिनमें पेट्रोल भरा था, के फीतों में आग लगाकर हमारी ओर फेंक दी।
सौभाग्य से हमें नहीं लगीं और पैरों के पास आकर फूट गईं। इससे आग फैल गई, लेकिन हम लोग चपेट में आने से बच गए। हालांकि कांच की बोतल फूटने से उछले कांच के टुकड़े पिता अशोक यादव के पैरों में लग गए।
घटना से हतप्रभ वे कुछ समझ पाते उससे पहले बदमाश ने रेलवे पटरी की ओर दौड़ लगा दी। पीछा किया तो वह पटरी के दूसरे छोर पर खड़े बाइक सवारों के साथ अंधेरे में भाग निकला। पटरी तरफ अंधेरा ज्यादा होने से वे लोग गाड़ी का नंबर और बदमाश का हुलिया नहीं देख पाए। मामले की शिकायत करने लसूड़िया थाने पहुंचे तो पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाय आवेदन लेकर चलता कर दिया।
पांच दिन बाद भी पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है। शंका है कि कार्रवाई न होने से बदमाशों के हौंसले बुलंद हो जाएंगे और भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
संबंधित समाचार

एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस:बिछड़े अपनों से मिले परिवारों के चेहरे खिले

वीडियो देखिये, रंगोली बना रही बच्चियों के सामने अधीक्षिका से मारपीट:छात्रावास में मचा हड़कंप; बचाने पहुंचीं छात्राओं पर भी फेंके पत्थर

छात्रा के साथ छेड़छाड़:अतिथि शिक्षक गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!