खबर
Top News

वीडियो देखिये, पूर्वी रिंग रोड के विरोध में फिर सड़कों पर उतरे किसान: गैस सिलेंडर, चूल्हा और राशन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे; बोले- समाधान नहीं, तो अनिश्चितकालीन धरना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जून 2026, 2:29 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रस्तावित पूर्वी (ईस्टर्न) रिंग रोड परियोजना को लेकर किसानों का विरोध एक बार फिर तेज हो गया है। सोमवार सुबह सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। किसान अपने साथ घरेलू गैस सिलेंडर, चूल्हा, कंडे, आटा, राशन और बिस्तर लेकर पहुंचे, जिससे साफ संकेत दिया कि वे लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद किसान कलेक्ट्रेट परिसर के पास निर्धारित धरना स्थल पर बैठ गए और अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया। इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान किसान बेहोश हो गया।

कपड़े उतारकर जताया विरोध
आंदोलन के दौरान किसानों का गुस्सा खुलकर सामने आया। कलेक्ट्रेट के बाहर कुछ किसानों ने अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। कई किसानों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। किसानों का कहना है कि पूर्व में भी प्रशासन ने बातचीत और समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी कारण वे फिर से आंदोलन के लिए मजबूर हुए हैं।

धरना स्थल पर ही गुजारेंगे रात
प्रदर्शनकारी किसान ट्रॉलियों में खाना बनाने का सामान, गैस टंकी और अन्य जरूरी सामग्री लेकर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, तब तक वे धरना स्थल नहीं छोड़ेंगे। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पहले दस दिन में समाधान निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसके बाद भी परियोजना की प्रक्रिया आगे बढ़ती रही। इससे किसानों में नाराजगी और बढ़ गई है।

44 गांवों के हजारों परिवार प्रभावित
किसानों के अनुसार प्रस्तावित ईस्टर्न रिंग रोड का मार्ग देवास रोड से होते हुए सांवेर, कनाड़िया, बिचौली, महू सहित कई क्षेत्रों से गुजर रहा है। इस परियोजना से लगभग 44 गांवों के दो हजार से अधिक किसान परिवार प्रभावित होंगे।

आंदोलनकारियों का दावा है कि परियोजना के लिए करीब 800 हेक्टेयर उपजाऊ कृषि भूमि अधिग्रहित की जा रही है, जहां किसान साल में तीन से चार फसलें लेते हैं। उनका कहना है कि यह जमीन उनकी आजीविका का मुख्य आधार है।

चार गुना मुआवजा भी मंजूर नहीं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रभावित किसानों को बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा देने की घोषणा की गई है। इसके बावजूद किसान संतुष्ट नहीं हैं। किसानों का कहना है कि आर्थिक मुआवजा उनकी पैतृक और उपजाऊ जमीन का विकल्प नहीं हो सकता। उनका तर्क है कि जमीन चली जाने के बाद खेती और उससे जुड़े रोजगार भी समाप्त हो जाएंगे।

एलाइनमेंट बदलने की मांग
आंदोलन कर रहे किसानों की मुख्य मांग रिंग रोड के एलाइनमेंट में बदलाव की है। उनका कहना है कि सड़क को कुछ दूरी पर ऐसे क्षेत्र से निकाला जा सकता है जहां सरकारी और बंजर भूमि अधिक उपलब्ध है। किसानों के मुताबिक यदि रूट बदला जाता है तो उपजाऊ कृषि भूमि बच जाएगी और उन क्षेत्रों को भी सड़क सुविधा मिल सकेगी जहां अभी बुनियादी सड़क नेटवर्क नहीं है। उनका दावा है कि इससे सरकार और किसानों दोनों का हित सुरक्षित रहेगा।

प्रशासन और किसानों के बीच गतिरोध
धरने में संतोष पाटीदार, मनोज पटेल, जितेंद्र पाटीदार, बंटी गुर्जर, विष्णु चौधरी, आनंदीराव और दिनेश सरदार सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हैं। आंदोलन में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसानों से बातचीत के प्रयास जारी हैं।

हालांकि किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक एलाइनमेंट में बदलाव या उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पूर्वी रिंग रोड परियोजना को इंदौर के भविष्य के यातायात और विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, लेकिन किसानों के विरोध ने इस परियोजना को एक बड़े सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे में बदल दिया है।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 14 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 15 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 15 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 15 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 15 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 15 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 16 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 16 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 16 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 16 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 16 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 17 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 17 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 17 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 17 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 17 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 17 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 17 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 17 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!