अवैध संबंधों के शक में किसान की हत्या: चार लोगों ने मिलकर रची साजिश; मुख्य आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पेटलावद।
अटल बस्ती में हुए किसान हरिराम गेहलोत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंधों के शक में वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में मुख्य आरोपी देवा उर्फ देवीलाल सिंगाड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी का जुलूस निकालकर उसे न्यायालय में पेश किया।
मारपीट के बाद इलाज के दौरान हुई थी मौत
घटना 2 अगस्त की रात की है। अटल बस्ती निवासी भुलीबाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके परिचित हरिराम पिता गोमाजी गेहलोत निवासी धुलेट (धार) के साथ देवा सिंगाड और अन्य लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट की थी।
हमले में गंभीर घायल हरिराम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद पेटलावद थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
संबंधों के शक में रची हत्या की साजिश
एसपी देवेंद्र पाटीदार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी देवा उर्फ देवीलाल के भुलीबाई से पिछले कई वर्षों से संबंध थे। देवा ने उसे अटल बस्ती में मकान दिलाकर पत्नी की तरह रखा था।
पुलिस के अनुसार, हरिराम और भुलीबाई की दोस्ती आरोपी को पसंद नहीं थी। इसी शक के चलते देवा ने हरिराम को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
घटना का वीडियो बनाकर किया वायरल
पुलिस के मुताबिक, वारदात वाली रात देवा अपने साथियों के साथ राजगढ़ से पेटलावद पहुंचा था। यहां उसने हरिराम और भुलीबाई के साथ मारपीट की। आरोप है कि पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 13 मामले
पुलिस ने मुख्य आरोपी देवा उर्फ देवीलाल पिता कच्छु सिंगाड निवासी महापुरा, हाल मुकाम संजय कॉलोनी राजगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ राजगढ़ समेत अन्य थानों में 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें शासकीय कार्य में बाधा, अवैध वसूली, दुष्कर्म और जमीन कब्जे जैसे मामले शामिल हैं।
दूसरे आरोपी के रूप में नरसिंह पिता अम्बाराम कुमावत को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!