भाजपा नेता के परिजन ने नियम ताक में रख तान दी जी+3 मल्टी: 2 हजार स्क्वेयर फीट पर अवैध निर्माण; नगर निगम की पीली गैंग का बुलडोजर बेअसर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कनाड़िया रोड स्थित डी-मार्ट के ठीक सामने बसी गोकुल नगर कॉलोनी इन दिनों राजनीतिक रसूख और प्रशासनिक साठगांठ का अड्डा बन चुकी है। यहां टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के स्वीकृत नक्शों में हेराफेरी कर सत्ता के गलियारों के दम पर गैरकानूनी कार्य हो रहा है।
कॉलोनी अध्यक्ष नटवर नागर की शह पर भारतीय जनता पार्टी नेता सूरज जोशी के परिजन के नाम दर्ज भूखंड पर तमाम नियम-कायदों को ठेंगा दिखाते हुए एक बहुमंजिला अवैध निर्माण खड़ा कर दिया गया है। सत्ता की ठनक और कुर्सी के अहंकार में डूबे इन प्रभावशाली लोगों को न तो कानून का डर है और न ही प्रशासन का कोई खौफ।
भवन निर्माण उपविधियों और निगम के सख्त नियमों के अनुसार किसी भी बहुमंजिला मल्टी के निर्माण के लिए कम से कम 3300 स्क्वेयर फीट का भूखंड होना कानूनी रूप से अनिवार्य है, लेकिन गोकुल नगर के इस मामले में सारे नियमों को दरकिनार कर महज 2000 स्क्वेयर फीट के छोटे-से प्लॉट पर बहुमंजिला निर्माण करा दिया गया।
इस तरह8 जिस भूखंड पर नियमानुसार सिर्फ जी+2 निर्माण की ही वैध स्वीकृति मिल सकती थी, वहां राजनीतिक रसूख के चलते जी+3 की अवैध मल्टी बना दी गई।
इस मामले में निगम के जोन स्तरीय अधिकारियों और मैदानी अमले की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध नजर आ रही है। शहर में आम नागरिकों के मामूली अतिक्रमण पर तत्काल गरजने वाला निगम की पीली गैंग और उसका बुलडोजर भाजपा नेता जोशी के परिजन और कॉलोनी अध्यक्ष नटवर नागर के इस मनमाने अवैध निर्माण के आगे बेबस नजर आ रहे हैं।
क्षेत्र में यह चर्चा भी जोरों पर है कि आमतौर पर कहीं भी अवैध निर्माण पाए जाने पर नोटिस थमाकर कार्रवाई करने वाले निगम के जिम्मेदार अफसर भाजपा नेता के इस अवैध निर्माण को लेकर धृतराष्ट्र बने हुए हैं।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!