फर्जी कॉल और तीन यात्रियों के टिकट रद्द: एयर इंडिया की सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एयर इंडिया की टिकट बुकिंग और यात्रियों की पहचान सत्यापन प्रक्रिया को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। एक यात्री ने आरोप लगाया है कि इंदौर से गोवा जाने वाले तीन यात्रियों की फ्लाइट बुकिंग किसी अज्ञात व्यक्ति ने खुद को यात्री बताकर फोन के जरिए रद्द करा दी। शिकायतकर्ता का दावा है कि टिकट रद्द करने से पहले एयरलाइन की ओर से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल या अन्य पहचान संबंधी जानकारी का सत्यापन नहीं किया गया।
यात्री के मुताबिक उसने या उसकी ओर से किसी अधिकृत व्यक्ति ने टिकट रद्द करने का अनुरोध नहीं किया था। इसके बावजूद पूरी बुकिंग कैंसिल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद यात्री ने एयर इंडिया के ग्राहक सहायता केंद्र से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।
आरोप- केवल पीएनआर के आधार पर रद्द कर दी बुकिंग
शिकायतकर्ता का दावा है कि अज्ञात व्यक्ति ने एयर इंडिया से संपर्क कर खुद को संबंधित यात्री बताया और पीएनआर की जानकारी देकर तीनों यात्रियों की बुकिंग रद्द करा दी। आरोप है कि एयरलाइन ने कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान की पुष्टि के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल या अन्य जानकारी का पर्याप्त सत्यापन नहीं किया।
यात्री ने सवाल उठाया है कि यदि केवल पीएनआर और फोन कॉल के आधार पर किसी अन्य व्यक्ति की बुकिंग रद्द हो सकती है तो यह यात्रियों की निजी जानकारी और बुकिंग सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है।
शिकायत के बाद भी बुकिंग बहाल नहीं होने का दावा
यात्री का कहना है कि घटना सामने आते ही उसने एयर इंडिया के ग्राहक सहायता केंद्र में शिकायत की और पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बावजूद उसकी बुकिंग अब तक बहाल नहीं की गई और न ही उसे संतोषजनक समाधान मिला है।
शिकायतकर्ता के अनुसार अचानक टिकट रद्द होने के कारण उसे आर्थिक नुकसान के साथ यात्रा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एयरलाइन से जांच और मुआवजे की मांग
यात्री ने एयर इंडिया से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही बुकिंग बहाल करने अथवा उचित मुआवजा देने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए टिकट रद्द करने की पहचान सत्यापन प्रक्रिया मजबूत करने की मांग की है।
फिलहाल इस मामले में एयर इंडिया का पक्ष सामने नहीं आया है। एयरलाइन की प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि तीन यात्रियों की बुकिंग किन परिस्थितियों में और किस सत्यापन प्रक्रिया के तहत रद्द की गई।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना:देश में अस्थिरता पैदा करने और चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास; लोगों की रगों में प्रजातंत्र का खून दौड़ता है

वीडियो देखिये, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा:मुख्यमंत्री बोले-लोकतंत्र और चुनाव आयोग का मजाक बनाने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी

दिव्यांग भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी गरीबी:कलेक्टर ने दिया भरोसा; बोले- तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी चिंता हमारी

वीडियो देखिये, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन:जिला बदर और NSA तक की तैयारी; शहर में 34 केस दर्ज; 320 लीटर शराब जब्त

गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर:सभी हाईड्रेंट होंगे कैमरों से लैस; टैंकरों के फेरों और पानी की सप्लाई का रहेगा हिसाब

12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट:श्मशान ले जाकर बेल्ट-डंडों से पीटा; वीडियो किया वायरल

वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान:नवागत पुलिस अधीक्षक बोले-आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी; करेंगे सख्त कार्रवाई

ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका:दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी हारी

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेम विवाह के एक साल बाद उजड़ा संसार; मायके वालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका:45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन; 6 ट्रेनें रद्द, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा:बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू

शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप:सेंधवा के नेता ने दी थी धमकी; कहा था- ‘पुरी को नहीं छोड़ेंगे’

टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने वाले ड्राइवर-क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर:पुलिस पर फायरिंग के बाद दोनों के पैर में लगी गोली; दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई

20 साल की नौकरी में 65 लाख वेतन:समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर छापे में चौंकाने वाला खुलासा; संपत्ति और खर्च मिले 2.41 करोड़ के, आय से 271.46 प्रतिशत अधिक संपत्ति

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!