ग्रेविटी मॉल में फर्जी एडवाइजरी फर्म का खुलासा: छह गिरफ्तार; कम निवेश में ज्यादा मुनाफे का दे रहे थे झांसा, तीन मास्टर माइंड फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगने वाली फर्जी एडवाइजरी फर्म का विजय नगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने ग्रेविटी मॉल के थर्ड फ्लोर पर संचालित इनविजन इन्फोटेक नामक फर्म पर छापा मारकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि गिरोह के तीन मुख्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक मुखबिर ने सूचना दी थी ग्रेविटी मॉल स्थित एक ऑफिस में अवैध रूप से एडवाइजरी फर्म संचालित हो रही है। सूचना पर 27 जनवरी को एसीपी विजय नगर से सर्च वारंट प्राप्त किया और ऑफिस की जांच की।
वहां छह लोग कार्यरत मिले, जिन्होंने पूछताछ में फर्जी एडवाइजरी के जरिए ठगी कबूल की गई। कपिल उपाध्याय, विक्की जैन, शंकरदयाल पटेल, सुलतान यादव, सुरेंद्र बैंडवाल और हरनीत सिंह को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपियों सच्चिदानंद चतुर्वेदी, अतुल भार्गव और अमित माणिक की तलाश है।
इधर पुलिस जांच में सामने आया है आरोपी एल्गो सॉफ्टवेयर के जरिए निवेशकों को शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफा दिखाने का लालच देते थे। इसके बाद अलग-अलग खातों में पैसे डलवाकर ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया जाता था। पूछताछ में कई अन्य नामों का भी खुलासा हुआ है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
पहले से दर्ज है धोखाधड़ी का केस
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक कपिल उपाध्याय पर थाना एमआईजी में 2022 में इसी तरह की धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इससे स्पष्ट है आरोपी लंबे समय से ऐसे अपराध में संलिप्त रहा है।
आरोपी को पकड़ने में एसआई श्रद्धा सिंह, अजयसिंह कुशवाह, प्रआ आशीष, राम सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!