ई-स्कूटी में धमाका: 10 दिन पहले खरीदी थी; मां-बेटी झुलसीं, घर में लगी आग, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
विंध्यावासिनी कॉलोनी में बुधवार तड़के करीब 4 बजे घर में रखी नई ई-स्कूटी में अचानक धमाका हो गया। इसके बाद पूरे मकान में आग फैल गई। हादसे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिंदुकुंवर (36) और उनकी 16 वर्षीय बेटी करीब 60 फीसदी झुलस गईं। पड़ोसियों ने दोनों को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
10 दिन पहले खरीदी थी स्कूटी
परिजनों के मुताबिक ई-स्कूटी करीब 10 दिन पहले ₹85 हजार में खरीदी गई थी। घटना के वक्त स्कूटी चार्जिंग पर भी नहीं लगी थी। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि घर का पूरा सामान जल गया और कूलर-पंखे तक पिघल गए। स्कूटी भी पूरी तरह जलकर सिर्फ ढांचा रह गई।
पड़ोसियों ने बचाई जान, सिलेंडर भी बाहर निकाला
धुआं और आग देखकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घर में फंसी मां-बेटियों को बाहर निकाला। घर में रखा गैस सिलेंडर भी समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस
पड़ोसियों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पुलिस जांच में जुटी है कि चार्जिंग पर नहीं लगी ई-स्कूटी में अचानक धमाका किस वजह से हुआ।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!