खबर
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए: नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अक्टूबर 2026, 2:54 pm
शेयर करें:
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना के पंप हाउस और पाइप लाइन सिस्टम में लगे महत्वपूर्ण उपकरणों को हटाकर उनके स्थान पर कथित तौर पर घटिया एवं अस्थायी सामग्री लगाए जाने का मामला सामने आया है।

संबंधित विभागीय दस्तावेजों के आधार पर इस मामले की शिकायत करने वालों के आरोप हैं कि परियोजना में मूल रूप से लगाए गए महंगे धातु उपकरणों को हटाकर कम गुणवत्ता वाले उपकरणों से काम चलाया गया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका है।

कहा जा रहा है कि पीतल के उपकरण की जगह लोहे की हलकी सामग्री वाली प्लेट लगा दी गई। यहां तक कहा जा रहा है कि पीतल के उपकरणों को बाजार में बेच दिया गया।

उपलब्ध तस्वीरों में गेट वाल्व हटाकर प्लेट लगाए जाने, पाइप लाइन के हिस्सों में बदलाव तथा अन्य उपकरणों की स्थिति दिखाई गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जिन स्थानों पर निर्धारित गुणवत्ता और तकनीकी मानकों के उपकरण लगाए जाना थे, वहां बाद में सस्ती सामग्री का इस्तेमाल किया।

सरकार को इतने गंभीर मामले की जांच के लिए इसकी पुष्टि वर्क ऑर्डर, तकनीकी स्वीकृति, खरीद बिल और साइट रिकॉर्ड से होना जरूरी है।

एनवीडीए की निगरानी पर भी सवाल... मामला इसलिए गंभीर है, क्योंकि नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) की परियोजना में कार्यरत एजेंसी/मेंटेनेंस कंपनी की ओर से किए गए ऐसे किसी भी बदलाव की तकनीकी स्वीकृति और निरीक्षण संबंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है।

यदि स्वीकृत डिजाइन के विपरीत उपकरण हटाए या बदले गए हैं, तो यह केवल सामग्री की गुणवत्ता का मामला नहीं, बल्कि सरकारी संपत्ति और भुगतान का भी है।

पंप हाउस की स्थिति को लेकर कई गंभीर आपत्तियां भी दर्ज हैं। तस्वीरों में पंप हाउस भवन की जर्जर स्थिति और सुरक्षा संबंधी सवाल उठाए गए हैं। वहीं एक अन्य फोटो में बटरफ्लाई एंड पंप शाफ्ट को नुकसान पहुंचने का उल्लेख किया गया है। इससे परियोजना के संचालन और रखरखाव की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होते हैं।

श्रम विभाग की कार्रवाई से भी बढ़ी गंभीरता... मामले का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि श्रम पदाधिकारी, जिला खरगोन के 13 फरवरी 2026 के पत्र में पॉवर लिंकर कंपनी, चैन्नई के संबंध में श्रमिकों के वेतन भुगतान को लेकर शिकायत का उल्लेख है।

पत्र में नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक तीन माह के वेतन एवं अधिसमय कार्य के भुगतान की शिकायत पर तीन दिवस में भुगतान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक अन्य विभागीय पत्र में परियोजना में 50 से अधिक श्रमिकों के कार्यरत होने तथा संविदा श्रमिक अधिनियम के तहत अनुज्ञप्ति नहीं होने की बात भी दर्ज है। इससे परियोजना के संचालन और ठेका व्यवस्था की निगरानी को लेकर अलग सवाल खड़े होते हैं।

मूल उपकरण हटाने या बदलने की अनुमति किस अधिकारी ने दी? उपकरण की गुणवत्ता की जांच हुई या नहीं? हटाए गए महंगे उपकरण कहां गए और उनकी जगह लगाए गए उपकरणों का भुगतान किस दर से किया गया?

यदि जांच में यह साबित होता है कि महंगे मूल उपकरण निकालकर कम कीमत अथवा घटिया सामग्री लगाई गई और उसके बावजूद सरकारी रिकॉर्ड में मूल गुणवत्ता का भुगतान किया गया, तो इससे सरकारी खजाने को लाखों रुपए की आर्थिक क्षति का मामला बन सकता है। जिस पॉवर लिंकर कंपनी को इस परियोजना का ठेका मिला है, वह अधिकारियों के साथ मिलकर मनमानी कर रही है।

पंप हाउस में भी कोई मेंटेनेंस नहीं किया जाता, जिससे पूरी परियोजना की हालत बहुत खराब स्थिति में है। विभाग द्वारा अप्रूवल ड्राइंग के साथ छेड़छाड़ कर बटर फ्लाई वाल्व लगाए गए। पावर लिंकर पूरी परियोजना को बहुत नुकसान पहुंचा रही है।

एनवीडीए के कार्यपालन यंत्री को भी इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस परियोजना में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की हालत यह है कि उच्च क्वालिटी गैस किट की जगह रबर गैस इस्तेमाल किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

10 minutes ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

14 minutes ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

21 minutes ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

23 minutes ago
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

27 minutes ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

33 minutes ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

35 minutes ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

about 1 hour ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 1 hour ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 1 hour ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 2 hours ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 2 hours ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 2 hours ago
ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल
Top News

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

about 2 hours ago
अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत
Top News

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

about 2 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Top News

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

about 3 hours ago
नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

about 3 hours ago
सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

about 3 hours ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!