आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में अवैध शराब और महुआ लाहन की नष्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिहोरा।
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। धनगवां गांव में की गई छापामारी के दौरान विभाग की टीम को भारी मात्रा में अवैध हाथ भट्टी शराब और महुआ लाहन बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही जलाकर नष्ट कर दिया गया।
गुप्त सूचना पर की छापेमारी
आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त को सूचना मिली थी कि धनगवां गांव में लंबे समय से अवैध शराब बनाई जा रही है और इसे आसपास के गांवों में सप्लाई किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह आबकारी टीम ने गांव में दबिश दी। हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही शराब बनाने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए।
बिल्डिंग में छिपाई गई थी शराब
छापेमारी के दौरान टीम ने गांव में स्थित वेटरनरी विभाग की पुरानी बिल्डिंग पर शक जताया। जांच करने पर पाया गया कि वहां ताला बंद था। पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों की मदद से ताला खुलवाकर तलाशी ली गई।
वृत प्रभारी आर. एस. मरावी ने बताया कि तलाशी के दौरान 25 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब, 70 प्लास्टिक डिब्बों में करीब 1050 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया है।
महुआ लाहन मौके पर ही किया गया नष्ट
आबकारी विभाग ने नियमानुसार महुआ लाहन के सैंपल लिए, जिसके बाद पूरी मात्रा को मौके पर ही जलाकर नष्ट कर दिया गया, ताकि दोबारा इसका इस्तेमाल न हो सके।
बड़ाखेड़ा गांव से भी शराब जब्त
कार्रवाई के दौरान ग्राम बड़ाखेड़ा में आरोपी मूर्त ठाकुर के घर से भी अवैध शराब बरामद की गई। इससे साफ है कि क्षेत्र में अवैध शराब का नेटवर्क फैला हुआ था।
5 प्रकरण दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) और 34(1)(च) के तहत कुल 5 प्रकरण दर्ज किए हैं। फिलहाल, फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
अवैध शराब पर नहीं होगी कोई ढील
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!