25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले: पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

बेटे की मौत के 12 साल बाद भी उधारी के नाम पर मांगे जा रहे रुपए
धमकी देकर वसूली करने का इल्जाम, पुराने 9 अपराध भी दर्ज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेटे की मौत के बाद भी एक बुजुर्ग का पीछा नहीं छूटा। आरोप है कि बेटे को उधार दिए रुपयों का हवाला देकर अज्जू पंडित उर्फ अजय दुबे उनसे सालों तक रकम मांगता रहा। बुजुर्ग सुरेश घनानी का दावा है कि वह अब तक 25 लाख रुपए की लिखापढ़ी सहित दस्तावेज दे चुके हैं, लेकिन दबाव खत्म नहीं हुआ।
तीन अक्टूबर को रास्ते में रोककर छोटे बेटे को जान से मारने की धमकी देने और 10 हजार रुपए छीनने का आरोप भी लगाया है। अन्नपूर्णा पुलिस ने अवैध वसूली सहित संबंधित आरोपों में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विनय नगर निवासी सुरेश घनानी ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े बेटे गिरीश घनानी की पांच दिसंबर 2012 को मृत्यु हो गई थी। इसके बाद अज्जू पंडित उर्फ अजय दुबे ने बेटे के साथ पुराने लेनदेन का हवाला देकर उनसे रुपए मांगना शुरू किया।
फरियादी के मुताबिक, करीब 12 साल के दौरान वह 25 लाख रुपए दे चुके हैं। इसके बावजूद आरोपी की मांग बंद नहीं हुई। तीन अक्टूबर को उसने रास्ते में रोककर छोटे बेटे भीष्म को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और कथित तौर पर 10 हजार रुपए छीन लिए।
परिवार को जान से खत्म करने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। शनिवार को सुरेश घनानी और उनकी पत्नी ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए।
पुलिस पर भी अपना प्रभाव दिखाने की करता है कोशिश
अज्जू पंडित को लेकर शिकायत में एक और पहलू सामने आया है। आरोप है कि वह खुद को नेताओं और मंत्रियों का करीबी बताकर अपना प्रभाव दिखाता है। उसकी प्रोफाइल तस्वीर में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ भी फोटो दिखाई देने की बात सामने आई है।
हालांकि, किसी नेता के साथ तस्वीर होना अपने आप में अवैध वसूली में उसकी भूमिका का प्रमाण नहीं है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर वह लोगों पर दबाव बनाता और पुलिस पर भी अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश करता रहा है।
आरोपी की हो रही तलाश
पुलिस के मुताबिक, अज्जू पंडित के खिलाफ पूर्व में मारपीट, अवैध वसूली सहित गंभीर धाराओं में नौ अपराध दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। मौजूदा मामले में बुजुर्ग की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में उसके पकड़े जाने के बाद कथित वसूली, धमकियों और रकम के लेनदेन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल आगे बढ़ सकेगी।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!