खबर
Top News

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली: मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अक्टूबर 2026, 3:39 pm
शेयर करें:
हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली

वॉट्सएप ग्रुप से चल रहा था अवैध लकड़ी परिवहन का 'सिस्टम', 4 वनरक्षक फंसे, एसडीओ को सौंपी जांच

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वन विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। शाजापुर निवासी शादाब खां ने प्रदेश के वनमंत्री को शपथ-पत्रनुमा शिकायत भेजकर इंदौर रेंज में पदस्थ चार वनकर्मियों पर प्रताड़ना और 1.25 लाख रुपए की रिश्वत के सीधे आरोप लगाए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच रालामंडल एसडीओ को सौंप दी है। शिकायतकर्ता का दावा है कि वह 6 सालों से इस सिस्टम का हिस्सा था और प्रति गाड़ी 7 हजार रुपए 'एंट्री फीस' देकर अवैध लकड़ी का परिवहन करा रहा था।

डिजिटल सिंडिकेट का खेल: ‘फारेस्ट कंट्रोल इंदौर’ ग्रुप से पास होती थीं गाड़ियां... शिकायतकर्ता के अनुसार, इंदौर रेंज में लकड़ी से भरे वाहनों को सुरक्षित निकलवाने के लिए ‘फारेस्ट कंट्रोल इंदौर' (मोबाइल नंबर 9329264706) नाम से एक वॉट्सएप ग्रुप संचालित किया जा रहा है।

नियम के मुताबिक, जिस वाहन की एंट्री और नंबर इस ग्रुप में डाल दिया जाता था, उसे पूरी रेंज में कोई भी वनकर्मी नहीं रोकता था। विभाग के गश्ती वाहन खुद इन गाड़ियों को एस्कॉर्ट कर सुरक्षित सीमा से बाहर निकालते थे। 2 अक्टूबर 2026 को भी वाहन संख्या एमएच49एटी8223 की पूरी जानकारी रवाना होने से पहले इसी ग्रुप में साझा की गई थी।

3 से 4 बजे के बीच कार में बैठाकर वसूले 1.25 लाख, फोन-पे के डिजिटल साक्ष्य भी संलग्न... तय व्यवस्था और एंट्री फीस जमा होने के बाद भी 2 अक्टूबर की रात चार वनरक्षकों प्रदीप गिरासे, अमन मालवीय, शुभम ठाकुर और आशीष कुशवाह ने दो निजी वाहनों (एमपी13 झेडयू 7302 और एमपी 09 सीपी2602) से आकर लकड़ी भरे वाहन को घेर लिया।

वॉट्सएप ग्रुप में गाड़ी का नंबर दर्ज होने की बात कहने पर भी कर्मचारियों ने 4 घंटे तक चालक को बंधक बनाए रखा और 2.25 लाख रुपए की मांग की। आखिरकार तेजाजी नगर-खंडवा रोड चौराहे पर रात 3 से 4 बजे के बीच कार के भीतर 1 लाख 25 हजार रुपए ले लिए गए।

टॉवर लोकेशन और फोन-पे रसीद से खुलेगी पोल, लोकायुक्त जाने की चेतावनी...
पीड़ित ने वनमंत्री को भेजी शिकायत के साथ फोन-पे के जरिए पूर्व में किए गए भुगतानों के डिजिटल स्क्रीनशॉट और ट्रांजेक्शन रसीदें भी संलग्न की हैं। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि घटना की रात संबंधित चारों वनरक्षकों और उसके स्वयं के मोबाइल नंबरों की टावर लोकेशन निकाली जाए, जिससे चौराहे पर मौजूदगी और पूरी साठगांठ पूरी तरह साबित हो जाएगी।

पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि विभागीय स्तर पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वह सभी साक्ष्यों के साथ लोकायुक्त का दरवाजा खटखटाएगा।

जांच की जा रही है
शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों और सौंपे गए साक्ष्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर संबंधितों के खिलाफ वैधानिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुभाष शर्मा, अधीक्षक रालामंडल इंदौर

संबंधित समाचार

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

2 minutes ago
मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!
Top News

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

5 minutes ago
वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान
Top News

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

12 minutes ago
स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला
Top News

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

21 minutes ago
प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद: सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

28 minutes ago
विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम
Top News

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

29 minutes ago
भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी
Top News

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

32 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

34 minutes ago
कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

36 minutes ago
देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर
Top News

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

about 1 hour ago
कम बारिश ने बढ़ाई चिंता
Top News

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

about 1 hour ago
फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज
Top News

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

about 1 hour ago
मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत
Top News

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

about 1 hour ago
इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक
Top News

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

about 1 hour ago
बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग
Top News

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

about 1 hour ago
मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं
Top News

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

about 1 hour ago
शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार
Top News

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

about 1 hour ago
फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

about 1 hour ago
कारोबारी को कोर्ट से झटका
Top News

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

about 2 hours ago
मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प
Top News

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!