वीडियो देखिये, चोरी के शक में कर्मचारी की हत्या: रेस्टोरेंट मालिक का बेटा निकला आरोपी; 24 घंटे में गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट कर्मचारी की निर्मम हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट मालिक के बेटे ने चोरी के शक और पुराने विवाद के चलते हलवाई की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड, बाइक और घटना के समय पहने कपड़े जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल भाटी (21), निवासी शांतिनगर इंदौर के रूप में हुई है।
काम के पैसे और विवाद बनी हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, मृतक श्रीराम राजपूत (55) निवासी शिवकंठनगर इंदौर, लक्ष्मीनारायण भाटी के रूचि रेस्टोरेंट में हलवाई का काम करते थे। कुछ दिन पहले काम को लेकर उनका रेस्टोरेंट संचालक के बेटे राहुल भाटी और उसके दोस्त से विवाद हुआ था।
परिजनों का आरोप है कि श्रीराम के दो महीने के काम के पैसे भी नहीं दिए गए थे, जिसके चलते उन्होंने रेस्टोरेंट जाना बंद कर दिया था।
पैसे देने के बहाने बुलाया और कर दी हत्या
पुलिस शिकायत के मुताबिक, 16 अगस्त को राहुल भाटी श्रीराम राजपूत के घर पहुंचा और उनसे कहा कि वह काम के पैसे दे देगा और उन्हें वापस रेस्टोरेंट चलने को कहा।
इसके बाद राहुल उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोप है कि गंगानगर सेक्टर-बी रेलवे पटरी के पास पहुंचने के बाद उसने लोहे की रॉड से हमला कर श्रीराम की हत्या कर दी।
चोरी के शक में था नाराज
पुलिस पूछताछ में आरोपी राहुल ने बताया कि श्रीराम उसके रेस्टोरेंट में काम करते थे। उसे शक था कि उन्होंने दुकान से रुपए चोरी किए हैं। इसी बात को लेकर वह नाराज था और उसने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने जब्त किए हत्या में इस्तेमाल हथियार
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। टीम ने आरोपी राहुल भाटी को एमआर-10 चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मेटल की लोहे की रॉड, मोटरसाइकिल और आरोपी के कपड़े जब्त किए हैं।
24 घंटे में खुलासा, पुलिस टीम की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में बाणगंगा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले का खुलासा किया। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!