थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी: सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एरोड्रम थाने में मारपीट के आरोपों को लेकर चर्चा में आए भाजपा कार्यकर्ता पं. जयदीप दुबे की तबीयत रविवार को बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द होने के बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।
हार्ट अटैक की आशंका
परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। हालांकि, इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल जयदीप दुबे की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
पड़ोसी से विवाद के बाद मारपीट का आरोप
परिजनों का आरोप है कि कॉलोनी में पड़ोसी के साथ विवाद के दौरान जयदीप दुबे के साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद वे शिकायत लेकर एरोड्रम थाने पहुंचे, जहां उनके साथ फिर मारपीट की गई।
परिजनों का कहना है कि इन घटनाओं के बाद से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। रविवार को सीने में तेज दर्द होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया था थाने का घेराव
जयदीप दुबे के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एरोड्रम थाने का घेराव किया था। विधायक गोलू शुक्ला के समर्थकों ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई थी।
मामले में थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया था, जबकि चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई थी।
मेडिकल रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
जयदीप दुबे की तबीयत बिगड़ने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है। वे फिलहाल निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी स्वास्थ्य स्थिति और सीने में दर्द के कारणों को लेकर मेडिकल जांच के नतीजे अहम होंगे।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!