मिलावटखोरों पर शिकंजा: मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

कलेक्टर के निर्देश, 20 मामलों में 50 लाख जुर्माना वसूला
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। आगामी दीपावली को देखते हुए मिठाई, नमकीन, मावा, घी, खाद्य तेल और अन्य त्योहारी सामग्रियों के निर्माण, भंडारण व विक्रय पर विशेष निगरानी रखकर सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।
संदिग्ध या अमानक खाद्य सामग्री पाए जाने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई होगी। यह निर्देश खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा ने दिए।
बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति भी मौजूद रहे। होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी केंद्रों की रसोई में भोजन की शुद्धता, स्वच्छता और गुणवत्ता पर पैनी नजर रखी जाएगी।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की समीक्षा में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक जिले में 965 निरीक्षण किए गए। इस दौरान 2,051 नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिनमें 834 लीगल और 1,212 सर्विलांस सैंपल शामिल हैं। उल्लंघनों से जुड़े 38 प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 20 मामलों में फैसला आ चुका है। दोष सिद्ध होने पर दोषियों पर 50 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
इसके अलावा, वर्ष 2026-27 के दौरान दूध, दुग्ध उत्पाद, घी, तेल और पेय पदार्थों में गड़बड़ी पर कार्रवाई करते हुए 86 लाख रुपए की लगभग 31 हजार किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की गई। गंभीर अनियमितता वाले प्रतिष्ठानों को बंद कराकर कानूनी कार्रवाई की गई है।
मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के जरिए 2,563 नमूनों की मौके पर जांच की गई, जबकि नागरिकों और व्यापारियों को जागरूक करने के लिए 35-35 जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!