खबर
Top News

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला: थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अक्टूबर 2026, 4:01 pm
शेयर करें:
खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला

एफआईआर में पांच धाराएं, एसीपी मल्हारगंज करेंगे जांच

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाने में पं. जयदीप दुबे और उनके जीजा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पंकज चौबे के साथ मारपीट के मामले ने पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच टकराव का रूप ले लिया है। सड़क पर कार रोकने को लेकर शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा, फिर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे और देखते ही देखते समर्थकों की भीड़ जुट गई। विधायक गोलू शुक्ला के समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और कुछ कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गए।

शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक चले घटनाक्रम के बाद थाना प्रभारी वेदेंद्र सिंह कुशवाह को लाइन अटैच कर दिया गया। एएसआई मुकेश परमार, हेड कांस्टेबल विजय वर्मा, दिनेश मीणा और कांस्टेबल सुरेंद्र देवड़ा पर भी कार्रवाई की गई।

मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि थाने के भीतर आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिकायत लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला राजनीतिक टकराव तक पहुंच गया?

क्या शिकायत पर कार्रवाई को लेकर असंतोष इसकी वजह बना या थाने के भीतर हुए घटनाक्रम में पुलिसकर्मियों की भूमिका ने विवाद को और बढ़ाया? इन सवालों का जवाब अब विभागीय जांच में तलाशा जाएगा।

रात में सात पुलिसकर्मियों के निलंबन की जानकारी, बाद में पांच पर कार्रवाई की पुष्टि... शुक्रवार देर रात एडिशनल डीसीपी सुमित केरकट्टा ने टीआई समेत सात पुलिसकर्मियों के निलंबन की जानकारी दी थी।

बाद में डीसीपी नरेंद्र रावत ने टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह को लाइन अटैच करने और चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की पुष्टि की। एएसआई मुकेश परमार, हेड कांस्टेबल विजय वर्मा, दिनेश मीणा और कांस्टेबल सुरेंद्र देवड़ा के नाम सामने आए हैं।

कार्रवाई के स्वरूप को लेकर सामने आई अलग-अलग जानकारियों के बीच अब जांच की रिपोर्ट अहम होगी। यह स्पष्ट होना बाकी है कि संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका क्या रही और आगे विभागीय स्तर पर क्या कदम उठाए जाएंगे।

कार रोकने को लेकर विवाद, रॉड से हमले का आरोप
जयदीप दुबे की शिकायत के मुताबिक, 9 अक्टूबर को शाम करीब 5:30 बजे वे पत्नी रानू दुबे, जीजा पंकज चौबे और मित्र मुकेश चौहान के साथ कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में कार रोकने को लेकर बालकदास, निवासी अंबिकापुरी, एरोड्रम से विवाद हो गया। आरोप है कि बालकदास ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और रॉड से हमला कर जयदीप को चोट पहुंचाई। इसके बाद उसने फोन कर कुछ अन्य लोगों को बुलाया, जिन्होंने भी मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचीं महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं।

थाने में टीआई से विवाद, पत्नी ने भी लगाए आरोप
जयदीप का आरोप है कि वे शिकायत दर्ज कराने एरोड्रम थाने पहुंचे, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सीने में दर्द होने की बात भी पुलिसकर्मियों को बताई। इसके बाद वे अपने जीजा पंकज चौबे के साथ दोबारा थाने पहुंचे।

पंकज भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हैं। जयदीप के मुताबिक, इस दौरान टीआई ने उनसे कहा कि वे ज्यादा नेतागीरी कर रहे हैं और विधायकों से फोन लगवा रहे हैं। इसके बाद पुलिसकर्मियों और उनके बीच विवाद हो गया।

जयदीप ने टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह, एएसआई मुकेश परमार और अन्य पुलिसकर्मियों पर लात-घूंसों व डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनके जीजा के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने की बात कही गई।

पत्नी रानू दुबे ने भी थाने में बदसलूकी और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। ये सभी आरोप शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से लगाए गए हैं, जिनकी जांच होना बाकी है।

एफआईआर में ये धाराएं, एक आरोपी गिरफ्तार... पुलिस के मुताबिक, सड़क पर हुए विवाद में दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(अ), 115(2), 351(3), 74 और 3(5) का उल्लेख है। डीसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक, जयदीप को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया था। इसके बाद स्पेशल क्राइम यूनिट ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज देखे और एक आरोपी की पहचान की।

400 से ज्यादा समर्थक पहुंचे, रातभर चला हंगामा
घटना की जानकारी मिलने पर विधायक गोलू शुक्ला के 400 से ज्यादा समर्थक एरोड्रम थाने पहुंचे। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। कुछ कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गए। हंगामा बढ़ने पर एडिशनल डीसीपी सुमित केरकट्टा मौके पर पहुंचे। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ घटनाक्रम शनिवार सुबह करीब 5 बजे तक चला।

एसीपी मल्हारगंज करेंगे जांच
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, एसीपी मल्हारगंज आकाश सिंह जादौन पूरे मामले की जांच करेंगे। थाने के भीतर हुए घटनाक्रम, टीआई और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका तथा शिकायतकर्ता पक्ष के आरोपों की पड़ताल की जाएगी।

जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय होगी। पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के अनुरूप आगे बढ़ेगी या मामला लाइन अटैचमेंट तक ही सीमित रह जाएगा? साथ ही, थाने के भीतर हुए विवाद में किसकी क्या भूमिका थी, यह भी जांच के बाद स्पष्ट होगा।

संबंधित समाचार

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

2 minutes ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

7 minutes ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

15 minutes ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

18 minutes ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

24 minutes ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

25 minutes ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

38 minutes ago
पड़ोसी देश में सियासी संकट
Top News

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

about 1 hour ago
काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म
Top News

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

about 1 hour ago
मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

about 1 hour ago
राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता
Top News

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

about 1 hour ago
राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ
Top News

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें
Top News

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

about 1 hour ago
नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा
Top News

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

about 1 hour ago
2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत
Top News

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

about 2 hours ago
डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप
Top News

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी

about 2 hours ago
नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी
Indore

नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी:खुलासा फर्स्ट के आंगन में भरे रहेंगे मां भगवती के भंडार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप:हमें किडनैप किया गया; राजधानी में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई हिरासत में

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!