खबर
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!: सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अक्टूबर 2026, 5:02 pm
शेयर करें:
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!

सिगरेट पीते हुए युवकों ने की थप्पड़ की बरसात, जिला कोर्ट के बाहर गुंडागर्दी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर मारपीट के दो वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस लापरवाह बैठी है। एक कुछ लोगों द्वारा मारपीट का है, जिसे आरोपियों ने खुद को दादा सिद्ध करने के लिए अपने अकाउंट से डाला है, तो दूसरा सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी का है।

पहले वीडियो में आधा दर्जन सिगरेट पी रहे युवक अन्य युवक को घेरकर थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। दूसरे में एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित जिला कोर्ट के बाहर दो युवक एक बाइक सवार युवक की पिटाई करते दिख रहे हैं। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

पहला वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट @only_khatru_bawal_2302 से वायरल किया गया है। वीडियो में कुछ युवक एक युवक को पकड़कर लगातार थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता और कहता सुनाई देता है, गट्टू भाई, आराम से मार लो।

वहीं, मारपीट कर रहे युवक ‘श्रीनिवास तुम्हारा बाप है’ कहते हुए उसे पीट रहे हैं। वीडियो खुद संबंधित युवकों ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया। संभवतः दबदबा बनाने की कोशिश है।

दूसरा वीडियो एमजी रोड थाना क्षेत्र में जिला कोर्ट के बाहर का बताया जा रहा है। इसमें दो युवक एक बाइक सवार युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विवाद संभवतः वाहनों की टक्कर को लेकर हुआ था।

हालांकि, असल वजह सामने नहीं आई है। वीडियो में पिटाई का शिकार युवक भागता, जबकि मारपीट करने वाला युवक पीछा करते नजर आ रहा है। घटना के दौरान वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने और जाम जैसी स्थिति बनने की बात भी सामने आई है।

वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोनों वीडियो पर पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वैधानिक कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

संबंधित समाचार

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

10 minutes ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

35 minutes ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

42 minutes ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 1 hour ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 1 hour ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 1 hour ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 1 hour ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 1 hour ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 1 hour ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 2 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 2 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 2 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 2 hours ago
पड़ोसी देश में सियासी संकट
Top News

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

about 2 hours ago
काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म
Top News

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

about 2 hours ago
मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

about 2 hours ago
खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला
Top News

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!