बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाया: बेटे की उधारी वसूलने पहुंचे थे बदमाश; तीन आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में बेटे की उधारी का खामियाजा उसके बुजुर्ग माता-पिता को भुगतना पड़ा। तीन बदमाशों ने 63 वर्षीय दंपती को उनके ही घर में बंधक बनाकर रखा और जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
करोड़ों की लेनदारी
थाना प्रभारी सुशील पटेल के अनुसार, मारुति नगर निवासी रमेश जोशी, जो रिटायर्ड कर्मचारी हैं और वर्तमान में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं, उनका बेटा अंकित जोशी करोड़ों रुपए के लेनदेन के बाद पिछले 20 दिनों से लापता है।
रविवार को अंकित से 40 लाख रुपए वसूलने के लिए अभिषेक, अंकित और गुलशन नाम के तीन युवक बुजुर्ग के घर पहुंचे।
रातभर बंधक बनाकर रखा
आरोपियों ने घर में घुसते ही बुजुर्ग दंपती को बंधक बना लिया और उनके मोबाइल फोन बंद करवा दिए। बदमाशों ने धमकी दी कि यदि उनका बेटा नहीं मिला तो दोनों को जबरन बिहार ले जाया जाएगा। इसके बाद तीनों आरोपी रातभर घर में ही डेरा डालकर बैठे रहे और दंपती पर नजर बनाए रखी।
सूझबूझ से बच निकले बुजुर्ग
सोमवार सुबह रमेश जोशी ने आरोपियों से ड्यूटी पर जाने की अनुमति मांगी। आरोपियों ने शर्त रखी कि गुलशन उनके साथ रहेगा। दिनभर निगरानी के बाद रात में मेघदूत गार्डन के पास रमेश जोशी ने मौका देखकर आरोपी को चकमा दिया और सीधे हीरा नगर थाने पहुंच गए।
पुलिस ने महिला को छुड़ाया
बुजुर्ग की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत टीम भेजकर घर पर दबिश दी। पुलिस ने बुजुर्ग महिला को सुरक्षित छुड़ाया और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
जांच जारी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम और लेनदेन से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!