करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिये किन्हें किया गिरफ्तार; रिमांड में हो सकते हैं बड़े खुलासे, इतनी संपत्तियां अटैच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम के बहुचर्चित फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित मास्टरमाइंड और निगम के पूर्व सहायक यंत्री अभय सिंह राठौर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने मोहम्मद जाकिर और राहुल वडेरा को भी हिरासत में लिया है। तीनों आरोपियों को मंगलवार को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें तीन दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया।
वित्तीय अनियमितताओं के दस्तावेजी साक्ष्य
ईडी की जांच में अब तक करीब 92 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितताओं के दस्तावेजी साक्ष्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि सरकारी खजाने से निकाली गई राशि का उपयोग मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अचल संपत्तियां खरीदने में किया गया। इस मामले में अब तक 43 संपत्तियों को अटैच किया जा चुका है।
कागजों में बने प्रोजेक्ट, करोड़ों का भुगतान
जांच के दौरान सामने आया है कि ड्रेनेज, सीवरेज और अन्य निर्माण कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जी बिल तैयार किए गए। आरोप है कि नगर निगम के कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों ने मिलीभगत कर ऐसे कार्यों के भुगतान स्वीकृत कराए, जो या तो धरातल पर मौजूद ही नहीं थे या फिर उनकी वास्तविक लागत से कई गुना अधिक राशि दर्शाकर भुगतान निकाला गया।
करोड़ों रुपए का भुगतान किया
ईडी के अनुसार कई परियोजनाओं में करोड़ों रुपए का भुगतान किया गया, लेकिन जब संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया गया तो वहां कार्यों का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला। इससे यह आशंका मजबूत हुई कि सरकारी धन को सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेजों और जाली बिलों के जरिए निकाला गया।
संपत्तियों की खरीद में लगाया गया घोटाले का पैसा
जांच एजेंसी का कहना है कि घोटाले से अर्जित धनराशि को छिपाने के लिए विभिन्न नामों से संपत्तियां खरीदी गईं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में स्थित 43 संपत्तियों को अटैच किया गया है। ईडी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा रकम का वास्तविक लाभ किसे मिला।
जांच के घेरे में कई अधिकारी और ठेकेदार
सूत्रों के अनुसार जांच केवल गिरफ्तार आरोपियों तक सीमित नहीं है। नगर निगम के कई वर्तमान और पूर्व अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ठेकेदारों की भूमिका भी जांच एजेंसियों के रडार पर है। ईडी वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों, कंपनियों और संपत्तियों के दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।
तीन दिन की रिमांड
विशेष अदालत से मिली तीन दिन की रिमांड के दौरान ईडी आरोपियों से पूछताछ कर घोटाले की पूरी परतें खोलने का प्रयास करेगी। एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ से धन के प्रवाह, फर्जी कंपनियों, बेनामी संपत्तियों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।
संबंधित समाचार

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!