'बीआर गोयल ग्रुप' के ठिकानों पर सुबह-सुबह आयकर का छापा: एक टीम कन्नौद के बिंदल डेवलपर्स तक भी पहुंची
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सपना-संगीता इलाके में आज की सुबह आयकर विभाग की गाड़ियों के सायरन और दबिश की गूंज के साथ हुई। प्रदेश के व्यावसायिक घरानों में शुमार बीआर गोयल ग्रुप के परिसरों में आयकर विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया।
विभाग की इस प्रभावी कार्रवाई ने न केवल इस समूह के कर्ताधर्ताओं बल्कि उनसे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े अन्य दिग्गज बिल्डरों और रसद कारोबारियों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
लंबे समय से विभाग के रडार पर रहे इस समूह के खिलाफ टैक्स चोरी और बेनामी संपत्तियों के पुख्ता इनपुट्स मिलने के बाद, अधिकारियों का लाव-लश्कर सुबह होते ही ठिकानों पर पहुंचा।
जैसे ही जांच टीम ने दबिश दी, समूह के प्रबंधन में हड़कंप मच गया और रसूख की आड़ में सालों से बुने गए वित्तीय हेरफेर के ताने-बाने बिखरने लगे। विभाग की यह कार्रवाई केवल इंदौर तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसके तार कन्नौद स्थित बिंदल डेवलपर्स के ठिकानों तक भी जा पहुंचे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र के व्यापारिक जगत में भारी खलबली मची है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार जांच का दायरा इतना व्यापक है कि शहर के कई पॉश इलाकों में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। बंद कमरों में सुरक्षित रखी गई तिजोरियां, जो अब तक ईमानदारी का आवरण ओढ़े थीं, उनके ताले खुलने के साथ ही करोड़ों की अघोषित आय, हवाला कारोबार के संदिग्ध दस्तावेज और जमीनों के लेन-देन से जुड़े सनसनीखेज साक्ष्य सामने आने की प्रबल संभावना है।
वर्तमान में विभाग ने संबंधित सभी परिसरों को कड़ी सुरक्षा में ले लिया है और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है। रसूखदारों के इस व्यापारिक साम्राज्य पर आयकर विभाग का यह प्रहार प्रदेश की राजनीति और आर्थिक जगत में बड़े बदलाव के संकेत दे रहा है।
संबंधित समाचार

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!