ड्राई डे पर द्वारकापुरी और चंदन नगर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वतंत्रता दिवस पर घोषित ड्राई-डे के बावजूद अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। चंदन नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को देशी शराब बेचते हुए पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 61 पाव देशी मदिरा मसाला शराब बरामद की है।
वहीं, द्वारकापुरी थाना पुलिस ने भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 63 बल्क लीटर सफेद प्लेन मदिरा जब्त की। इसकी अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपए है।
चंदन नगर पुलिस को 15 अगस्त को सूचना मिली थी कि शासन द्वारा घोषित ड्राई-डे के बावजूद थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी सत्या पिता कालू वसुनिया, निवासी जीरा फैक्ट्री के सामने झुकी झोपड़ी, रईस पिता मोहम्मद शकूर पठान, निवासी सहयोग नगर, नूरी मस्जिद के सामने, धार रोड और प्रदीप पिता ओमप्रकाश सेन, निवासी सिरपुर, धार रोड के खिलाफ आबकारी एक्ट का केस दर्ज किया है। सत्या थाना क्षेत्र का आदतन गुंडा है, जबकि रईस पूर्व में जिलाबदर रह चुका है। तीनों से कुल 61 पाव देशी मदिरा मसाला शराब जब्त की गई।
इधर, द्वारकापुरी थाना पुलिस ने भी अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि दिग्विजय मल्टी क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से शराब लेकर उसे बेच रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और गणेश उर्फ कालू पिता मनोज कदम (29), निवासी ई-52 दिग्विजय मल्टी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 63 बल्क लीटर सफेद प्लेन मदिरा बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 35 हजार रुपए आंकी गई है।
संबंधित समाचार

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!