रंजिशवश दिनदहाड़े शो-रूम में घुसकर युवक को गोली मारी: इंदौर के बदमाश ने देपालपुर में साथियों सहित दिया वारदात को अंजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देहात के देपालपुर थाना क्षेत्र में कल दिनदहाड़े एक बदमाश ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए रंजिश के चलते एक युवक को शो-रूम में घुसकर गोली मार दी। वारदात शो-रूम के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटना कल दोपहर को इंदौर-देपालपुर रोड स्थित महिंद्रा शोरूम की है। दिनदहाड़े करीब 4 बजे हुई फायरिंग से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अहिरवास गांव निवासी संजय गुर्जर कल नई गाड़ी खरीदने महिंद्रा शोरूम गया था।
तभी आरोपी विकास शूटर निवासी कालानी नगर (इंदौर) साथियों के साथ वहां पहुंचा। कार से उतरकर शोरूम में घुसा और पिस्टल निकालकर संजय पर फायर कर दिया। गोली संजय के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही देपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवा गया।
प्राथमिक जांच में रंजिश को लेकर हमले की बात सामने आ रही है। पुलिस ने एचडी ग्रुप के हरिओम डिंगर, गोकुल परमार, विकास शूटर इंदौर सहित अन्य साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत जीरो पर मामला दर्ज किया है।
टीआई रणजीत सिंह बघेल के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
उधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी कि आज सुबह हरिओम डिंगर गु्रप के शेरू नामक युवक को जो कि पैसे से ड्राइवरी करता है। उस पर देपालपुर में लोहार पट्टी अंजली स्कूल के पास हमला हो गया। बदमाश उसे पकड़कर और मारते-पीटते गाड़ी पर बिठाकर ले गए।
बदमाशों की संख्या चार-पांच बताई जा रही है, जो कि बाइक से आए थे। बचने के लिए शेरू भागता हुआ एंजेल स्कूल के पास के मकान में घुस गया था। बावजूद इसके बदमाशों ने उसे बाहर निकाला और हमला कर दिया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!