नशे में धुत युवक का तांडव: कॉलोनी में खड़े कई वाहनों को मारी कार से टक्कर; रहवासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की पाश्वनाथ कॉलोनी में गुरुवार को उस अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने नशे की हालत में कार चलाते हुए सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मार दी
पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 5 बजे की है। कार क्रमांक MP09BF8066 चला रहा युवक तेज रफ्तार में कॉलोनी में घुसा और सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कई दोपहिया वाहन गिर गए और आसपास खड़ी कारों को भी नुकसान पहुंचा।
धमाकों जैसी आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगातार तेज धमाकों की आवाज सुनकर लोग नींद से जाग गए। बाहर निकलने पर देखा कि एक कार कई वाहनों से टकरा चुकी है। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर एकत्र हो गए।
हादसे में कार क्रमांक MP09WD0299 और MP09ZQ5603 समेत कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि कार चला रहा युवक करीब 20 वर्ष का था और वह नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था।
रहवासियों ने दिखाई सतर्कता
हादसे के बाद युवक भागने की कोशिश करता, उससे पहले ही रहवासियों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर अन्नपूर्णा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षतिग्रस्त वाहनों का आकलन किया जा रहा है और जांच के बाद युवक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस:बड़ा हादसा टला; सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:82 निरीक्षकों के तबादले, तीन की नई पदस्थापना शहर में

छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज:भोपाल और इंदौर समेत अलग-अलग जिलों के लिए जिम्मेदारियां तय; प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आदेश

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा:जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर

जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और:कोर्ट ने 31 लाख लौटाने का दिया आदेश; ब्याज भी लगेगा

फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल:टिम्बर मार्केट में राज्य स्तरीय उड़न दस्ते की दबिश; दो वाहन जब्त

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

CFL बदलते समय हादसा:करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा

गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; डस्टर कार से ले जा रहे थे खेप

नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव:हिंदू संगठनों का थाने के बाहर धरना; युवक पर अपहरण का आरोप

एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर:गांव में लगा प्रशासन का दरबार; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हाथों-हाथ हुआ निराकरण

पुरानी रंजिश में फायरिंग:2 युवकों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

आरटीओ साहब की गाड़ी के लिए बंद हुआ मुख्य गेट:आवेदकों की बढ़ी परेशानी; रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही, मुख्य प्रवेश बंद होने से दूसरे गेट से लगाना पड़ रहा चक्कर

सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी:ट्रक में बनाया था गुप्त कंपार्टमेंट; 41 लाख का माल किया जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!