कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच: घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर थाना क्षेत्र के बापट चौराहे पर बुधवार रात सड़क पर हुए मामूली विवाद ने अचानक हंगामे का रूप ले लिया। कार और बाइक की टक्कर के बाद बाइक सवार युवक और कार चालक के बीच कहासुनी शुरू हुई।
देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान बाइक सवार युवक ने कार का कांच फोड़ दिया, जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए। घटना के दौरान मौजूद एक युवती भी विवाद में शामिल हो गई। मारपीट का वीडियो एक राहगीर ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11.30 बजे बापट चौराहा स्थित मंदिर के सामने बाइक सवार युवक की कार से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार युवक नशे में था और सड़क पर गिर गया।
कार चालक ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर बाइक सवार युवक ने कार का कांच फोड़ दिया। इसके बाद कार सवार पक्ष और बाइक सवार युवक के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे। इसी दौरान बाइक सवार युवक के साथ दूसरी स्कूटी पर सवार मौजूद एक युवती भी विवाद में कूद गई। उसने कार में सवार युवतियों के साथ मारपीट की। सड़क के बीच अचानक हुए विवाद को देखकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। कुछ महिलाओं ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने की कोशिश की।
समझाइश देकर छोड़ दिया
हंगामे के चलते कुछ देर के लिए बापट चौराहे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इसी दौरान एक राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही हीरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर गई। थाना प्रभारी कमल किशोर के मुताबिक दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। यहां दोनों पक्षों ने आपसी राजीनामा कर लिया और किसी भी तरह की कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर छोड़ दिया।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!