चेकिंग पॉइंट से स्कूल गेट तक नशे का जाल: पुलिस की सख्त कार्रवाई; चार तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक साथ कई इलाकों में कड़ा शिकंजा कसते हुए शराब तस्करी और ब्राउन शुगर की बिक्री में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राऊ, द्वारकापुरी, सदर बाजार और एरोड्रम थाना पुलिस की कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि नशे के सौदागरों के लिए इंदौर अब सुरक्षित नहीं रहा।
पहले मामले में राऊ पुलिस को सूचना मिली थी कि एबी रोड से कार (एमपी 09 सीवी 8675) में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है। इस पर चेकिंग पॉइंट लगाकर पुलिस ने उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली तो 25 पेटी गोवा व्हिस्की बरामद हुई। मामले में पुलिस ने धनराज राठौड़ निवासी ग्राम सांगवी, तहसील धुलिया को गिरफ्तार किया है।
आरोपी से पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और किन लोगों को सप्लाई की जाना थी। दूसरे मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने विदुर नगर में संदीप परमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 22 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
स्कूल के पास बिक रही थी ब्राउन शुगर
सदर बाजार पुलिस ने शासकीय स्कूल के पास ब्राउन शुगर बेचते एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि किला मैदान के पास स्थित उमाविके समीप एक व्यक्ति मादक पदार्थ बेच रहा है।
इस पर शुभम पवार निवासी लक्ष्मीपुरी कॉलोनी को गिरफ्तार कर उसके पास से ब्राउन शुगर जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई। इसी प्रकार एरोड्रम पुलिस ने चौराहा के पास स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स से सचिन आर्य निवासी रावजी बाजार को गिरफ्तार किया।
आरोपी के पास से 4.80 ग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत करीब 48 हजार रुपए) और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ब्राउन शुगर के आरोपी खुद नशे के आदी हैं और इसी कारण बिक्री में लिप्त थे। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नशे की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!