जंगल के अंदर नशे की फैक्ट्री: 10 करोड़ की एमडी ड्रग्स का इस शहर से कनेक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आगर मालवा।
आगर मालवा में जिस नर्सरी में संचालित एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का अब मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से कनेक्शन सामने आया है।
ये ड्रग्स फैक्ट्री जंगल के भीतर चल रही थी। यहां बने माल की सप्लाई हरियाणा तक की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार इस नर्सरी का संचालक कालूराम रातड़िया है। यह शख्स मूल रूप से सुसनेर के पास मोड़ी गांव का निवासी है।
मादक पदार्थों की तस्करी के केस दर्ज हैं
कालूराम के खिलाफ हरियाणा में मादक पदार्थों की तस्करी के साथ ही आगर मालवा में चार से अधिक केस दर्ज हैं।
उल्लेखनीय है कि नारकोटिक्स विभाग ने शनिवार की अलसुबह आमला क्षेत्र में तीर्थ नर्सरी पर छापा मारा था।
इस नर्सरी से 31 किलो 250 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी।
इसकी कीमत घरेलू बाजार में करीब 10 करोड़ रुपए जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।
तलाशी में मिली ड्रग्स बनाने की मशीनें
जानकारी मिली है कि नर्सरी की तलाशी के दौरान परिसर में एमडी ड्रग्स बनाने की प्रयोगशाला भी मिली।
इसके साथ ही मौके से 31.250 किलो तैयार ड्रग्स, करीब 600 किलो केमिकल जब्त किया गया।
इसके साथ ही ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाली मशीनें और तकनीकी उपकरण भी जब्त किए गए।
मैनेजर सिद्धनाथ, धारा सिंह और प्रहलाद सिंह को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है।
जंगल से अंदर जाता है रास्ता
आगर मालवा जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर झालावाड़-कोटा रोड पर करीब 18 किमी दूर आमला गांव है।
यहां से ही करीब एक किलोमीटर पहले मंदिर और क्रेशर के पास से जंगल में अंदर एक रास्ता जाता है।
इस स्थान से करीब दो किमी अंदर कच्चे रोड के किनारे यह नर्सरी बनी हुई है। बाहर तो तीर्थ हर्बल फार्म एंड नर्सरी का बोर्ड लगा नजर आता है।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!