खबर
Crime

नशेड़ी बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा: लकड़ी से सिर फोड़ दिया; रुपयों को लेकर मां से हुआ विवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जनवरी 2026, 5:10 pm
शेयर करें:
नशेड़ी बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।

रतलाम जिले के नामली थाना अंतर्गत ग्राम सिखेड़ी में एक बेटा नशे में हैवान बन गया। बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रुपयों के लेनदेन और शराब के नशे में हुए विवाद में बुजुर्ग की जान गई।

24 घंटे में कर दिया खुलासा
जानकारी के अनुसार पुलिस ने केवल 24 घंटे में इस मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी बेटे राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1) के तहत केस दर्ज किया है, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बरामदे में मिला था शव

पुलिस के मुताबिक गणपतलाल (62) का शव रविवार सुबह उनके भाई के घर के बरामदे में मिला था। जांच में हत्या की वजह पारिवारिक कलह और पैसों का लेनदेन सामने आई है। बताया जाता है कि विवाद के दो दिन पहले बेटा राधेश्याम अपनी मां से रुपए लेकर गया था। जब पिता गणपतलाल को इस बात का पता चला, तो उन्होंने बेटे से रुपए वापस मांगे।

पिता और बेटे में जमकर विवाद हुआ

शनिवार रात इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच जमकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि दोनों शराब के नशे में थे। बहस इतनी बढ़ी कि बेटे राधेश्याम ने पिता के सिर पर लकड़ी से प्रहार कर दिया। इसके बाद घायल गणपतलाल अपने घर के पास ही अपने भाई नानुराम के घर के बरामदे में जाकर सो गए।

सोए तो फिर नहीं उठे

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जब नानुराम ने अपने भाई को उठाने की कोशिश की, तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद भाई ने तत्काल पुलिस को इस बात सूचना दी। एएसपी राकेश खाखा, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी और एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल मौके पर पहुंचे।

बयान के आधार पर पुलिस ने बेटे राधेश्याम को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप
Top News

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

13 minutes ago
ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

about 1 hour ago
कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान
Top News

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

about 1 hour ago
किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन
Top News

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

about 17 hours ago
रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

about 18 hours ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

about 18 hours ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 19 hours ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 19 hours ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 19 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 20 hours ago
सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय
Top News

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

about 20 hours ago
शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग
Top News

शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग:खाना खा रहा युवक लहूलुहान; अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

about 21 hours ago
अखबार की आड़ में इतने राज्यों तक ब्लैकमेलिंग का जाल
Top News

अखबार की आड़ में इतने राज्यों तक ब्लैकमेलिंग का जाल:सरपंचों से वसूली के खेल का खुलासा; विज्ञापन नहीं देने पर भ्रष्टाचार की खबर छापने की धमकी

about 21 hours ago
डिवाइडर ने रोकी इतनी कॉलोनियों की राह
Top News

डिवाइडर ने रोकी इतनी कॉलोनियों की राह:नाराज रहवासियों ने घेरा सांसद का घर; दो किलोमीटर का चक्कर लगाने को मजबूर लोग, स्कूल बसों ने भी बदला रास्ता

about 22 hours ago
देखिये वीडियो, स्टंटबाजी करना युवकों को पड़ा भारी
Top News

देखिये वीडियो, स्टंटबाजी करना युवकों को पड़ा भारी:वीडियो डालकर दिखा रहे थे दबंगई; पुलिस के हत्थे चढ़ते ही निकली हेकड़ी, कान पकड़कर बोले- दोबारा नहीं करेंगे स्टंट

about 23 hours ago
चूड़ी बेचने वाला निकला एमडी ड्रग्स तस्करी का आरोपी
Top News

चूड़ी बेचने वाला निकला एमडी ड्रग्स तस्करी का आरोपी:पुलिस को देखकर घबराया तो हुआ शक; क्राइम ब्रांच अब खंगाल रही नशे का नेटवर्क

about 24 hours ago
सोलर प्लांट की पार्टनरशिप के नाम पर 70 हजार की ठगी
Top News

सोलर प्लांट की पार्टनरशिप के नाम पर 70 हजार की ठगी:सस्ते उपकरण देने का झांसा देकर ऐंठे रुपए; क्राइम ब्रांच ने वापस दिलाई पूरी राशि

about 24 hours ago
वर्षों पुरानी सब्जी मंडी हटाने के बाद निगम की कार्रवाई को लेकर विवाद गहराया
Top News

वर्षों पुरानी सब्जी मंडी हटाने के बाद निगम की कार्रवाई को लेकर विवाद गहराया:इतने दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

1 day ago
दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
Top News

दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे:बेटे पर ही पिता और बहन की हत्या का आरोप; इतने लाख की संपत्ति बनी विवाद की वजह

1 day ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!