कॉलेज छोड़ा: साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़कर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सीखने वाले इंदौर के एक युवक ने कथित तौर पर अपनी तकनीकी जानकारी का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए करना शुरू कर दिया।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगों को फर्जी और खतरनाक APK फाइलें उपलब्ध कराने के आरोप में सॉफ्टवेयर डेवलपर पंकज गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में अब तक आरोपी द्वारा 2805 APK फाइलें तैयार कर साइबर अपराधियों को देने की बात सामने आई है।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, इन फर्जी ऐप्स का इस्तेमाल कर ठगों ने देशभर में 9673 लोगों को निशाना बनाया। जांच में अभी तक 15 करोड़ 75 लाख रुपए की साइबर ठगी का हिसाब सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि नेटवर्क का वास्तविक कारोबार और ठगी की रकम इससे कहीं अधिक हो सकती है।
दूसरे साल में छोड़ी पढ़ाई, गेमिंग ऐप से शुरू हुआ सफर
पुलिस के अनुसार, पंकज इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था, लेकिन दूसरे साल में ही उसने कॉलेज छोड़ दिया। इसके बाद उसने सॉफ्टवेयर और गेमिंग ऐप तैयार करने का काम सीखा।
इसी दौरान उसे एंड्रॉइड ऐप की APK फाइल तैयार करने और उसमें अलग-अलग फीचर जोड़ने की जानकारी मिली। आरोप है कि बाद में उसने इसी तकनीकी ज्ञान का इस्तेमाल साइबर अपराधियों के लिए फर्जी ऐप तैयार करने में शुरू कर दिया।
जांच में सामने आया है कि वह करीब तीन साल से साइबर ठगों के संपर्क में था और उनकी जरूरत के मुताबिक अलग-अलग नामों से APK तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराता था।
सरकारी सेवाओं के नाम पर भेजे जाते थे फर्जी ऐप
आरोपी द्वारा तैयार की गई फाइलों को सामान्य सरकारी और बैंकिंग सेवाओं के नाम से लोगों तक पहुंचाया जाता था। ठग इन्हें WhatsApp या SMS के जरिए भेजकर लोगों को इंस्टॉल करने के लिए मजबूर या प्रेरित करते थे।
इनमें प्रमुख तौर पर पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर बुजुर्गों को निशाना बनाना, सीनियर सिटीजन कार्ड के नाम पर फर्जी ऐप भेजना, RTO चालान का डर दिखाकर भुगतान या ऐप इंस्टॉल करवाना, क्रेडिट कार्ड अपडेट और वेरिफिकेशन के नाम पर लोगों से ऐप डाउनलोड करवाना था।
जैसे ही कोई व्यक्ति ऐसे संदिग्ध APK को फोन में इंस्टॉल करता था, साइबर ठगों को डिवाइस की संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बनाने का मौका मिल जाता था। इसके जरिए निजी डेटा, बैंकिंग से जुड़े मैसेज और OTP जैसी महत्वपूर्ण जानकारी चोरी किए जाने का आरोप है।
2805 फाइलें बनीं साइबर ठगी का जरिया
जांच एजेंसियों के अनुसार, पंकज ने अब तक 2805 अलग-अलग APK फाइलें तैयार कर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराईं। इनका इस्तेमाल अलग-अलग ठगी के मामलों में किया गया।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन फाइलों को किन-किन गिरोहों ने खरीदा और इनके जरिए देश के किन राज्यों में लोगों को निशाना बनाया गया। आरोपी से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
सिर्फ ऐप बनाने वाला नहीं, पूरे नेटवर्क की तलाश
क्राइम ब्रांच अब इस बात की जांच कर रही है कि पंकज को APK तैयार करने के ऑर्डर कौन देता था, इन फाइलों के बदले कितनी रकम ली जाती थी और साइबर ठगी से मिलने वाला पैसा किन खातों में पहुंचता था।
जांच एजेंसियां आरोपी के मोबाइल, लैपटॉप, डिजिटल रिकॉर्ड, बैंकिंग लेनदेन और संपर्कों की भी जांच कर रही हैं। इससे नेटवर्क में शामिल अन्य साइबर अपराधियों की पहचान होने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर:पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला

पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा:पत्नी ने उसे ही मार डाला

सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान:गीत और शॉर्ट फिल्म से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे लोग; पुलिस कमिश्नर ने जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं को किया सम्मानित

रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई

जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन:मौके पर पहुंचे अफसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!