चंद रुपए की शराब पी: लाखों की पकड़वा बैठा; नशे में गलत रूट पकड़ा, ब्रीथ एनालाइजर से फंसा चालक
KHULASA FIRST
संवाददाता

घाटा बिल्लौद से सागर जाते समय निर्धारित मार्ग छोड़ पहुंचा था इंदौर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मल्हारगंज पुलिस की नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक ऐसी कार्रवाई सामने आई जिसने अवैध शराब परिवहन पर कई सवाल खड़े कर दिए। बड़ा गणपति चौराहे पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के दौरान पुलिस ने एक आयशर (एमपी-09-जीजी-6652) को रोका।
चालक नशे में मिला तो वाहन की तलाशी ली गई। उसमें गोवा ब्रांड की 1500 पेटी शराब भरी थी, जिसका बाजार मूल्य करीब 90 लाख रुपए आंका गया। चालक सुमित गौर (32) निवासी पटेल नगर, रायसेन को गिरफ्तार कर लिया गया।
टीआई नीरज बिरथरे के अनुसार जांच में सामने आया कि शराब की खेप धार जिले के घाटाबिल्लौद स्थित ग्राम सेजवाया की ग्रेट गेलियन वेंचर्स लिमिटेड फैक्ट्री से सागर भेजी जानी थी। परिवहन परमिट में इसके लिए अलग मार्ग तय था, लेकिन वाहन निर्धारित रूट छोड़कर अवैध रास्ते से इंदौर शहर में प्रवेश कर गया।
पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं शराब की खेप को परिवहन परमिट के विपरीत इंदौर में ही किसी स्थान पर उतारने की योजना तो नहीं थी।
वाहन चालक की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की तो शरीर में 91.4 एमजी/100 एमएल अल्कोहल पाया गया। इसके बाद वाहन की तलाशी में गोवा व्हिस्की की 1200 पेटियां और गोवा रम की 300 पेटियां बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर (180 एमएल) थे।
पुलिस ने नमूने सुरक्षित कर शेष शराब और वाहन जब्त कर लिया। पूछताछ में चालक सुमित गौर ने बताया कि वह शराब की खेप सागर लेकर जा रहा था। दस्तावेजों की जांच में परिवहन परमिट के निर्धारित मार्ग का उल्लंघन मिलने पर उसके खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) तथा नशे में गाड़ी चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
नशे ने बिगाड़ दिया पूरा खेल... बताते हैं कि अगर चालक शराब के नशे में वाहन नहीं चला रहा होता और ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नहीं रुकता तो संभव है कि 1500 पेटी शराब की यह खेप बिना किसी जांच के आगे निकल जाती।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वाहन परिवहन परमिट में तय मार्ग के बजाय दूसरे रास्ते से इंदौर पहुंचा था। अब जांच का सबसे अहम बिंदु यही है कि यह केवल रूट उल्लंघन था या फिर शराब की खेप को बीच रास्ते में कहीं उतारने की कोई साजिश थी।
यहां भी धराए छोटे-मोटे तस्कर
शहर की अन्य थाना पुलिस ने भी अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की है। इस दौरान 118 क्वार्टर देशी शराब के जब्त किए हैं। सदर बाजार पुलिस ने बक्षीबाग कॉलोनी के पास से लखन गौड़ निवासी बक्षीबाग को 30 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया।
आरोपी के पास शराब रखने अथवा बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। एमआईजी पुलिस ने बंटी खांडे निवासी छोटी खजरानी और राम निवासी नया बसेरा, छोटी खजरानी को 19-19 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा है।
लसूड़िया पुलिस ने संत रविदास नगर स्थित एक टपरी पर दबिश देकर राजा राठौर को 20 क्वार्टर और बाणगंगा पुलिस ने शिवनगर तिराहे के पास से विजय मालवीय निवासी भवानी नगर को 30 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
संबंधित समाचार

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!