जनशक्ति नगर की ड्रेनेज बनी मुसीबत: जाम से लोग बेहाल; वीआईपी रोड पर बदहाली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वीआईपी रोड स्थित साठ फीट सड़क इन दिनों बदहाली की मिसाल बन गई है। जनशक्ति नगर कॉलोनी की ड्रेनेज लाइन का गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि क्षेत्र में रहने वालों का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार जनशक्ति नगर की ड्रेनेज लाइन का पानी लंबे समय से सड़क पर फैल रहा है।
जोनल अधिकारी पल्लवी पाल से लेकर क्षेत्रीय पार्षद तक कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नतीजतन हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। क्षेत्र में ड्रेनेज लाइनों पर अतिक्रमण, फुटपाथों पर कब्जे और आवासीय अनुमति के बावजूद दुकानें, होटल व अन्य गतिविधियां खुलेआम संचालित हो रही हैं।
इससे साठ फुट सड़क संकरी हो गई है और रोजाना जाम की स्थिति बनती है। कल भी दिनभर यातायात जाम रहा, जबकि शाम के समय हालात और ज्यादा विकट हो गए।
क्षेत्रीय निवासी एडवोकेट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने कहा कि कॉलोनी शा. अधिकारियों की है। यहां आवासीय लीज होने के बावजूद व्यवसायिक गतिविधियों का जाल फैला हुआ है।
ड्रेनेज लाइन बह रही है, अतिक्रमण साफ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई न होना संरक्षण की ओर इशारा करता है।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ड्रेनेज समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, अतिक्रमण हटाए जाएं और नियमों के विरुद्ध चल रहे व्यवसायों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि वीआईपी रोड और जनशक्ति नगर को इस अव्यवस्था से निजात मिल सके।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!