होटल-रेस्टोरेंट में पकड़े घरेलू सिलेंडर: 35 प्रतिष्ठानों से 105 सिलेंडर जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक दुरुपयोग रोकने प्रशासन ने मुहिम छेड़ दी है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर गठित तीन विशेष दलों ने बुधवार को होटल, रेस्टोरेंट आदि पर छापे मारे। पहले ही दिन 35 प्रतिष्ठानों से 105 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू के नेतृत्व में टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति पर निगरानी रख रही हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया है पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। पिछले दो दिनों में अचानक सामान्य से 10 गुना अधिक बुकिंग दर्ज की गई है, जिससे बाजार में अनावश्यक भय का माहौल बना है।
घरेलू उपभोक्ताओं को तय कोटे के अनुसार सिलेंडर मिलते रहेंगे। हालांकि, तेल कंपनियों ने अगली बुकिंग का अंतर 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। सिलेंडर की डिलीवरी सीधे उपभोक्ताओं के घरों पर सुनिश्चित की जा रही है ताकि वितरण पारदर्शी रहे।
डीजल भट्टी, इंडक्शन उपयोग की सलाह: वर्तमान में कमर्शियल गैस की आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित होने के कारण होटल और कैटरिंग व्यवसायियों को वैकल्पिक साधनों जैसे डीजल भट्टी या इंडक्शन उपयोग की सलाह दी गई है।
साथ ही जहां पीएनजी पाइपलाइन उपलब्ध है, वहां होटलों को तत्काल कनेक्शन देने के निर्देश दिए गए हैं।
अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों के लिए कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति जारी है। प्रशासन ने चेतावनी दी है गैस एजेंसी द्वारा घरेलू सिलेंडर को व्यावसायिक संस्थानों में भेजने या कालाबाजारी की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
संबंधित समाचार

चढ़ावा चोरी विवाद के बाद पहली बार दिखे चंपत राय:अयोध्या छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम; बोले- मरते दम तक यहीं रहूंगा

अग्निवीर बनने से पहले युवक की हत्या:जीजा और चचेरे भाइयों ने केबल से घोंटा गला; बोरी में शव भरकर कुएं में फेंका

नहीं रहे ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा:‘गजनी’ के खूंखार विलेन प्रदीप रावत का निधन; कैंसर से लड़ रहे थे जंग

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राॅले ने मारी टक्कर:एक की मौत; आठ गंभीर, 18 मजदूर थे सवार

पुलिस के दबाव में इनामी ड्रग तस्कर का सरेंडर:एमडी के तीन केस में था फरार; भाई भी कुछ दिन पहले नशे के साथ पकड़ा गया

भाजपा में बड़ा ‘ऑपरेशन’:पूरी जिला कार्यकारिणी भंग; मंडल-मोर्चों पर भी गाज, सीएम हाउस की बैठक के बाद एक्शन

राज्यसभा चुनाव पर हाईकोर्ट का ‘नोटिस’:भाजपा के तीनों सांसदों से मांगा जवाब; 11 सितंबर को अगली सुनवाई

एक टिप्पणी और मचा सियासी बवाल:गिरफ्तारी के बाद 8 घंटे पूछताछ; फिर मिली रिहाई, 6 धाराओं में केस, बोले- बदले की कार्रवाई हुई

अवैध मुरम खनन पर 24.06 करोड़ का 'हंटर':80 हजार घनमीटर खनिज मुरम के उत्खनन का मामला; कॉलोनाइजर सहित दो को भरना होगी राशि

सरकारी जमीन पर होटल चलाना पड़ा भारी:कब्जा हटाने का आदेश; 1.17 करोड़ की क्षतिपूर्ति नहीं चुकाई तो संपत्ति कुर्क

सांसों की परीक्षा लेती ऊंचाई पर ‘भस्म विसर्जन’ अमरनाथ मार्ग के जोजीपाल की अनकही कथा

नर्मदा में डूबीं दो युवतियां:स्नान के दौरान बिगड़ा संतुलन; नाविक और स्थानीय युवाओं ने कूदकर बचाई जान

महिला कांग्रेस ने 24 जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी की:शहर-ग्रामीण इकाइयों में अलग जिम्मेदारी

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन कल से:10 देशों की भागीदारी; 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान आएंगे, चार दिन मीटिंग, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

चौथे क्रमोन्नत वेतनमान को मंजूरी:6846 शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन; 10 हजार नई भर्तियां होंगी, किसानों के लिए आएगी ‘कवच योजना’

एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार:बाइक से सप्लाई देने जा रहा था; 6.59 लाख का नशा किया जब्त

जनसुनवाई में शिकायत के कुछ घंटों बाद चला बुलडोजर:अवैध शराब के छह ढाबे-अहाते ध्वस्त; शराब और गैस सिलेंडर जब्त

रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने की बहू की बेरहमी से हत्या:चाकू से किए कई वार; पूछताछ में ससुर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

चंद्रमौलेश्वर स्वरूप रजत पालकी में विराजे, धरा:श्रावण मास की पहली सवारी निकली

इस एयरलाइन का बड़ा धमाका:20 हजार लोगों को मिलेंगे फ्री फ्लाइट टिकट; ऐसे मिलेगा फायदा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!