खबर
Top News

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा: लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अक्टूबर 2026, 4:20 pm
शेयर करें:
बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा

सन्नी कालरा के जरिए नागर के अकाउंटेंट पर बना रहा दबाव

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
भले ही पलासिया पुलिस मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स के पारिवारिक सदस्य और रियल एस्टेट कारोबारी बंटी नागर की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई हो, लेकिन खुलासा फर्स्ट अपने स्तर पर पूरे मामले पर नजर बनाए हुए तहकीकात कर रहा है। बंटी नागर की मौत से शहर के कई बड़े बिल्डरों, रियल स्टेट कारोबारियों, ब्याजखोरों को नुकसान हुआ है, जिनमें से कई नामों का खुलासा फर्स्ट कर चुका है। वहीं, खुलासा फर्स्ट आज एक नए नाम गुड्डा उर्फ भूपेश गुप्ता के नाम का खुलासा करने जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि गुड्डा, बंटी नागर के लगभग ज्यादातर प्रोजेक्टों में डायरियों पर सौदे करने में शामिल रहता था। बंटी की मौत के बाद वह सन्नी कालरा के जरिए बंटी नागर के अकाउंट पर दबाव बना रहा है। सूत्रों के मुताबिक गुड्डा का 15 करोड़ के आसपास का माल नागर के प्रोजेक्ट में उलझा हुआ है, जिनके सौदे डायरियों पर हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि गत रविवार को रियल एस्टेट कारोबारी बंटी नागर ने अपने ऑफिस में खुदकुशी कर ली थी। पलासिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन के प्राथमिक बयान हो चुके हैं तो ‘द मार्क’ बिल्डिंग स्थित चौथे माले से संचालित बंटी नागर के ऑफिस के कर्मचारियों के बयान पुलिस ले चुकी है। हालांकि, आत्महत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, खुलासा फर्स्ट को पता चला है कि गुड्डा उर्फ भूपेश गुप्ता निवासी भक्त प्रहलाद नगर बंटी नागर के साथ जुड़ा हुआ था। बंटी के ज्यादातर प्रोजेक्ट में इसने डायरियों पर माल बेचा है। बंटी के प्रोजेक्ट में डायरियों पर कई जगह बंटी की तो कई जगह गुड्डा की साइन चलती थी। इसके करीब 12 से 15 करोड़ रुपए फंसे हुए हैं। इसके चलते ये बहुत टेंशन में है।

सूत्रों का कहना है कि इंदौर-उज्जैन रोड पर भी गोदरेज के प्रोजेक्ट के सामने करोड़ों की जमीन के बंटी नागर के प्रोजेक्ट का काम भी गुड्डा ने ही कराया था। गुड्डा ने ही बंटी को एरोड्रम क्षेत्र की विद्या पैलेस कॉलोनी में 40 हजार वर्गफीट के प्लॉट पर संस्कृति के नाम से प्रोजेक्ट लांच कराया था। जमीन मालिक सुरेंद्र पाठक के बेटे के साथ बंटी के बेटे ऋषित नागर की रेसो डील भी गुड्डा ने ही फाइनल कराई थी। यहां मल्टी बन रही है, जिसमें कई दुकानें और फ्लैट हैं। लगभग सारा माल बिक चुका है। ज्यादातर सौदे डायरी पर हुए हैं। गुड्डा ने ही ओम विहार 1, 2 और 3 प्रोजेक्ट का काम किया है। इसने डायरियों पर बहुत काम किया है।

पहले कभी चार से पांच घंटे बंटी नागर के ऑफिस पर बैठने वाला गुड्डा इन दिनों सन्नी कालरा के ऑफिस पर भी इतने ही समय की बैठक कर रहा है। गुड्डा सन्नी कालरा के जरिए बंटी नागर के अकाउंटेंट मनीष को फोन लगवाकर दबाव बनवा रहा है। हालांकि, मनीष ने साफ कर दिया है कि अभी पुलिस ने ऑफिस सील कर रखा है, इसलिए इस विषय पर बात भी न करें तो अच्छा रहेगा।

दबाव-प्रभाव बनाने में है माहिर
गुड्डा उर्फ भूपेश गुप्ता के बारे में पता चला है कि वह अन्नपूर्णा मंदिर का ट्रस्टी भी है। वह नवरात्रि में अन्य लोगों पर दबाव-प्रभाव बनाने या यूं कहे कि शक्ति प्रदर्शन करने के लिए छप्पन भोग लगाने के नाम पर भाजपा विधायक रमेश मेंदोला, बॉबी छाबड़ा, बंटी नागर और भंवरीलाल वाले को वहां बुलवा लेता था। ये पर्दे के पीछे रहकर खेल करने में माहिर है। करीब पांच-सात पहले राऊ में नकली डायरीकांड हुआ था नवीन जैन वाला। तब ये भी उसमें शामिल था। तब गुड्डा की डायरियां उलझ गई थीं। हालांकि, गुड्डा चालाकी से खुद का काम करके मामले से बाहर निकल गया था। सूत्र बताते हैं कि बंटी नागर का बेटा ऋषित नागर सीधा है। गुड्डा की कोशिश रहेगी कि वह कैसे भी ऋषित और उसके परिवार पर दबाव-प्रभाव बनाकर अपने जितने पैसे फंसे हैं, उसका दोगुना निकालकर बाहर हो जाए।

संबंधित समाचार

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

6 minutes ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

7 minutes ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

15 minutes ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

18 minutes ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

27 minutes ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

29 minutes ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

37 minutes ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

38 minutes ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

42 minutes ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

43 minutes ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 1 hour ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 1 hour ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 1 hour ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 1 hour ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 1 hour ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 1 hour ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 1 hour ago
कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ
Top News

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

about 1 hour ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 1 hour ago
अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील
Top News

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!