खबर
Top News

अवैध कॉलोनाइजरों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: 21 केस में हुए आदेश; 500 करोड़ की जमीन जांच के दायरे में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अगस्त 2026, 9:57 pm
शेयर करें:
अवैध कॉलोनाइजरों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले एक महीने से चल रहे अभियान के तहत सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के साथ अब निजी भूमि पर बिना अनुमति कॉलोनियां विकसित करने वाले भू-स्वामियों और कॉलोनाइजरों पर भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इस पर सुनवाई कर प्रारंभिक तौर पर 21 मामलों में 30 से ज्यादा भूस्वामियों के जमीन रिकार्ड में अवैध कॉलोनी का केस प्रचलित होने की बात दर्ज कर दी गई है।

सीएम के निर्देश पर तेज हुई कार्रवाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने जिलेभर में अवैध कॉलोनियों का सर्वे और चिन्हांकन कराया। एसडीएम स्तर पर तैयार प्रस्तावों को अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य की अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां सुनवाई के बाद संबंधित मामलों को राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने के आदेश दिए गए।

अब जमीन की खरीदी-बिक्री और प्लॉट बिक्री पर असर
प्रशासन के अनुसार, जिन भूमि अभिलेखों में अवैध कॉलोनी से संबंधित प्रकरण दर्ज किए गए हैं, वहां जांच पूरी होने तक जमीन की खरीदी-बिक्री, प्लॉटिंग और कॉलोनी विकास जैसी गतिविधियां प्रभावित होंगी। इसका उद्देश्य बिना वैधानिक अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों पर रोक लगाना है।

26 हेक्टेयर से अधिक जमीन जांच के घेरे में
कार्रवाई के दायरे में आई भूमि 26 हेक्टेयर से अधिक है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹500 करोड़ बताई जा रही है। प्रशासन का आरोप है कि इन जमीनों पर बिना आवश्यक अनुमति प्लॉट काटकर बेचे जा रहे थे।

इन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
प्रशासन की कार्रवाई मुख्य रूप से देपालपुर तहसील के कालीबिल्लौद, भिचौली हप्सी, जामन्याखुर्द, असरावद खुर्द, उमरीखेड़ा, मोरोदनेहरू, मिर्जापुर और कैलोदकरताल सहित कई गांवों में की गई है।

कई भू-स्वामी जांच के दायरे में
प्रशासन द्वारा दर्ज किए गए मामलों में कई भू-स्वामियों और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के नाम शामिल हैं। आरोप है कि संबंधित व्यक्तियों ने बिना वैधानिक स्वीकृति के कॉलोनियां विकसित कर प्लॉटों की बिक्री की।

अभियान रहेगा जारी
जिला प्रशासन का कहना है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन स्थानों पर बिना अनुमति प्लॉटिंग या कॉलोनी विकसित किए जाने की शिकायतें मिलेंगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी भूखंड की खरीद से पहले उसकी वैधानिक स्वीकृतियों और दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें।

संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 15 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 15 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 15 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 15 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 15 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 15 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 15 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 16 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 16 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 16 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 16 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 16 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 17 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 17 hours ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 17 hours ago
शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम
Top News

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

about 17 hours ago
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल
Top News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

about 17 hours ago
बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका
Top News

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!