खबर
Top News

री-एग्जाम से पहले सेंटर आवंटन पर विवाद: छात्र को मिला विदेश में सेंटर; एजेंसी ने दी सफाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जून 2026, 4:21 pm
शेयर करें:
री-एग्जाम से पहले सेंटर आवंटन पर विवाद

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
NEET-UG री-एग्जाम से ठीक एक दिन पहले परीक्षा केंद्रों के आवंटन को लेकर कई शिकायतें सामने आई हैं। नागपुर के एक छात्र को परीक्षा केंद्र संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में आवंटित होने का मामला चर्चा में है। वहीं भुवनेश्वर की एक छात्रा को लगभग 2300 किलोमीटर दूर देहरादून में सेंटर मिलने की शिकायत भी सामने आई। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने स्पष्टीकरण जारी किया है।

नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का सेंटर
नागपुर निवासी छात्र अब्दुल्लाह मोहम्मद तालिब ने दावा किया कि 19 जून को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर उसे अबू धाबी स्थित एक भारतीय विद्यालय में परीक्षा केंद्र आवंटित मिला। छात्र के पास पासपोर्ट भी नहीं है, ऐसे में विदेश जाकर परीक्षा देना उसके लिए संभव नहीं था।

एडमिट कार्ड का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद NTA ने मामले की जांच की। एजेंसी का कहना है कि परीक्षा शहर में बदलाव अभ्यर्थी के पंजीकृत लॉगिन से किया गया था। हालांकि छात्र के अनुरोध पर बाद में उसका केंद्र नागपुर में ही पुनः आवंटित कर दिया गया।

भुवनेश्वर की छात्रा का केंद्र पहुंचा देहरादून
इसी तरह ओडिशा की एक छात्रा को भुवनेश्वर के बजाय देहरादून में परीक्षा केंद्र आवंटित होने की शिकायत मिली थी। NTA के अनुसार इस मामले का भी समाधान कर दिया गया है और छात्रा को उपयुक्त केंद्र उपलब्ध कराया गया है।

आज देशभर में मॉक ड्रिल
NEET-UG री-एग्जाम से पहले NTA ने शनिवार को देशभर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की है। परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। एजेंसी के अनुसार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, परिवहन व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की निगरानी और आपातकालीन प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जा रहा है।

22.79 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा
21 जून को आयोजित होने वाली NEET-UG री-एग्जाम में 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

NTA के अनुसार परीक्षा संचालन के लिए 2 लाख से अधिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 674 सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। वहीं 6,669 ऑब्जर्वर निगरानी करेंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। PwD और PwBD श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

री-एग्जाम की नौबत क्यों आई?
दरअसल, 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। प्रारंभिक जांच में गड़बड़ियों के संकेत मिलने के बाद NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की समीक्षा के आधार पर दोबारा परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया।

एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
NTA ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है, उन्हें दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। एजेंसी के मुताबिक SMS, ईमेल और वॉट्सएप के जरिए भेजे जा रहे संदेश उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है। 3 मई को जारी पुराने एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे।

GPS ट्रैकिंग और CCTV निगरानी
परीक्षा की सुरक्षा को लेकर इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रश्नपत्र ले जाने वाले वाहनों में GPS ट्रैकिंग होगी। वाहनों को पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्र CCTV निगरानी में रहेंगे। कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। गोपनीय सामग्री सीलबंद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत रखी जाएगी।

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी
NTA ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पेपर लीक या परीक्षा से जुड़ी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय, CBI और साइबर एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। एजेंसी ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित एजेंसियों को देने की अपील की है।

राज्यों ने भी किए विशेष इंतजाम
दिल्ली : अभ्यर्थियों को DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों के लिए कूलिंग जोन बनाए जाएंगे।
मध्य प्रदेश : इंदौर, भोपाल और रतलाम के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि छात्रों को आवागमन में परेशानी न हो।
तेलंगाना : NEET एडमिट कार्ड दिखाने पर राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
महाराष्ट्र : मुंबई की सभी लोकल ट्रेनें सामान्य शेड्यूल के अनुसार संचालित होंगी और परीक्षा दिवस पर किसी भी प्रमुख रूट पर मेगा ब्लॉक नहीं रखा जाएगा।

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा
पिछली परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं के बाद इस बार NTA परीक्षा की विश्वसनीयता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। एजेंसी का दावा है कि बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी निगरानी और प्रशासनिक समन्वय के जरिए परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

6 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

14 minutes ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

16 minutes ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

23 minutes ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

30 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 1 hour ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 1 hour ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 1 hour ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 1 hour ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 1 hour ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 1 hour ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 2 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 2 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 2 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 2 hours ago
डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे
Top News

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

about 2 hours ago
ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

about 2 hours ago
अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!