खबर
Top News

प्रदर्शन: बिल्डिंग पर चढ़े 3 छात्र; रिजल्ट जारी करने समेत 7 मांगों को लेकर धरना, पुलिस की समझाइश के बाद नीचे उतरे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अगस्त 2026, 4:36 pm
शेयर करें:
प्रदर्शन

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
नर्सिंग परीक्षाओं के रिजल्ट और अन्य मांगों को लेकर भोपाल में नर्सिंग छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। नर्सिंग स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (NSO) की ओर से 8 अगस्त से नर्सिंग काउंसिल के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक बिल्डिंग पर चढ़ गए और रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग करने लगे।

छात्रों के बिल्डिंग पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रों को समझाया और काफी देर तक बातचीत के बाद तीनों नीचे उतर आए। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र मौजूद रहे।

रिजल्ट और परीक्षाओं को लेकर सबसे ज्यादा नाराजगी
छात्र संगठन की प्रमुख मांग GNM और BSc नर्सिंग के लंबित रिजल्ट जल्द जारी करने की है। छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में देरी के कारण उनकी आगे की पढ़ाई, परीक्षाओं और करियर की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

छात्र नेता रवि परमार के मुताबिक, तीन छात्र बिल्डिंग पर चढ़ गए थे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों ने उन्हें समझाकर नीचे उतारा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

छात्रों की 7 प्रमुख मांगें
सभी GNM छात्रों के लंबित रिजल्ट जल्द जारी किए जाएं और आगामी परीक्षाएं कराई जाएं। BSc नर्सिंग के सभी छात्रों के रिजल्ट घोषित किए जाएं और आगे की परीक्षाएं समय पर कराई जाएं।

SC, ST और OBC वर्ग के GNM, BSc नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, MSc नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाए। EWS श्रेणी के सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए भी स्कॉलरशिप योजना शुरू की जाए।

नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों को क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों से हटाकर दोबारा मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर से संबद्ध किया जाए।

नर्सिंग शिक्षा में भ्रष्टाचार खत्म करने के साथ फैकल्टी मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाए, ताकि फर्जीवाड़े और अनियमितताओं पर रोक लग सके। संगठन ने अपनी मांगों के पोस्टर में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और रजिस्ट्रार के इस्तीफे की मांग भी शामिल की है।

भूख हड़ताल की भी चेतावनी
छात्र संगठन ने आंदोलन को भूख हड़ताल से जोड़ने की बात भी कही है। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। खासतौर पर रिजल्ट और परीक्षाओं में देरी का असर सीधे उनके शैक्षणिक सत्र और भविष्य पर पड़ रहा है।

छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

1 day ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

1 day ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

1 day ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

1 day ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

1 day ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

1 day ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

1 day ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

1 day ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

1 day ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

1 day ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

1 day ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

1 day ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

1 day ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

1 day ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

1 day ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

1 day ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

1 day ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

1 day ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

1 day ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

1 day ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!