डिजिटल अरेस्ट: 17 राज्यों के 33 जिलों से 12 आरोपी गिरफ्तार; ठगी के 55 लाख रुपए बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ठगी की रकम में से 54 लाख 84 हजार 725 रुपए बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य पुलिस, सीबीआई, ईडी और नारकोटिक्स जैसी जांच एजेंसियों के अधिकारी बनकर लोगों को फोन और वीडियो कॉल करते थे। पीड़ितों को उनके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज होने या गिरफ्तारी का डर दिखाकर बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई जाती थी।
गिरोह ने कुल 63.52 लाख रुपए की ठगी की थी। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 127 दिन तक अभियान चलाया। 70 पुलिसकर्मियों की 19 टीमों ने 17 राज्यों के 33 जिलों में दबिश दी और इस दौरान करीब 58,315 किमी दूरी तय की।
4 अप्रैल को मिली शिकायत, बैंक खातों से शुरू हुई जांच: एसपी पुनीत गेहलोत ने बताया कोतवाली थाना क्षेत्र में डिजिटल अरेस्ट की शिकायत मिली थी। दवा कंपनी से सेवानिवृत्त अधिकारी सुरेश इंग्ले निवासी केलादेवी क्षेत्र ने 4 अप्रैल को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की थी। ई-जीरो के जरिए एफआईआर दर्ज की गई। जांच में सामने आया ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई थी।
इन खातों की जानकारी जुटाने के साथ बैंक शाखाओं से संबंधित रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मोबाइल नंबर, बैंक लेनदेन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों की पहचान शुरू की।
17 राज्यों तक पहुंची जांच: तकनीकी जांच से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस की टीमें राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 17 राज्यों तक पहुंचीं। अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने गिरोह से जुड़े 12 लोगों को गिरफ्तार किया। उनसे ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए।
ये आरोपी धराए
गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान के भूराराम राव, मालाराम मेघवाल और नाजिम खान, आंध्रप्रदेश के थोटुकुरा हर्षवर्धन साई नरसिंह वर्मा, मुकराम मेघा और गिरिश कुमार येलेन्टि, उत्तर प्रदेश के वैभव शुक्ला और आयुष गुप्ता, गुजरात के केयूर कुमार, बिहार के मोहम्मद अब्दुल्ला, कर्नाटक के अनिल कुमार और पश्चिम बंगाल के कमल कांति शामिल हैं।
गुजरात जेल से मोंटू को लाने की तैयारी: पुलिस के अनुसार, गिरोह से जुड़े मोंटू उर्फ दीपेश, निवासी जयपुर (राजस्थान) को गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर देवास लाने की तैयारी है। उससे गिरोह के नेटवर्क, ठगी के तरीके और अन्य आरोपितों की भूमिका को लेकर पूछताछ करेगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!