खबर
Top News

बाबा के दर्शन को चले भक्त: मौसम साफ होते ही बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा बहाल; जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से नए जत्थे की रवानगी रुकी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अगस्त 2026, 4:52 pm
शेयर करें:
बाबा के दर्शन को चले भक्त

खुलासा फर्स्ट, जम्मू ।
लगातार खराब मौसम और भारी बारिश के कारण अस्थायी रूप से प्रभावित हुई श्री अमरनाथ यात्रा को मौसम में सुधार के बाद शनिवार को बालटाल मार्ग से पुनः शुरू कर दिया गया। प्रशासन ने सुरक्षा और मार्ग की स्थिति का आकलन करने के बाद श्रद्धालुओं को बालटाल मार्ग से पवित्र गुफा की ओर रवाना होने की अनुमति दे दी।

हालांकि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहने के कारण जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से नए श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना नहीं किया जा सका। प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को भारी वर्षा के चलते एहतियातन बालटाल मार्ग से यात्रा स्थगित कर दी गई थी।

शनिवार सुबह मौसम साफ होने और मार्ग पर स्थिति सामान्य मिलने के बाद यात्रा को दोबारा बहाल कर दिया गया। बालटाल क्षेत्र में दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई, जिससे यात्रा संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई।

दूसरी ओर, पारंपरिक पहलगाम मार्ग अभी भी श्रद्धालुओं के लिए बंद है। हाल के दिनों में हुई भारी बारिश से इस मार्ग के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते मरम्मत और बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही इस रास्ते से यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

इस बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन और मलबा आने के कारण यातायात प्रभावित रहा। हाईवे बंद होने की वजह से जम्मू के आधार शिविर से अमरनाथ यात्रियों का नया जत्था शनिवार को रवाना नहीं किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य होगा और मौसम अनुकूल रहेगा, श्रद्धालुओं के जत्थों की रवानगी फिर से शुरू कर दी जाएगी।

यात्रा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार तीन जुलाई से आरंभ हुई पवित्र अमरनाथ यात्रा में अब तक करीब साढ़े चार लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू पहुंच रहे हैं। हालांकि यात्रा को लगभग एक महीना बीत जाने के कारण अब यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे कमी भी देखी जा रही है।

प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति, सड़क मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और मार्ग की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त, रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि मौसम अनुकूल रहने और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के शीघ्र खुलने के बाद यात्रा एक बार फिर पूरी रफ्तार से संचालित होगी।

संबंधित समाचार

एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस
Top News

एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस:बिछड़े अपनों से मिले परिवारों के चेहरे खिले

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, रंगोली बना रही बच्चियों के सामने अधीक्षिका से मारपीट
Top News

वीडियो देखिये, रंगोली बना रही बच्चियों के सामने अधीक्षिका से मारपीट:छात्रावास में मचा हड़कंप; बचाने पहुंचीं छात्राओं पर भी फेंके पत्थर

about 10 hours ago
छात्रा के साथ छेड़छाड़
Top News

छात्रा के साथ छेड़छाड़:अतिथि शिक्षक गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त

about 10 hours ago
रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त
Top News

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

about 11 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

about 11 hours ago
वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा
Top News

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

about 11 hours ago
नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज
Top News

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

about 11 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

about 11 hours ago
किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी
Top News

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

about 11 hours ago
वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक
Top News

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

about 11 hours ago
दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा
Top News

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

about 12 hours ago
दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा
Top News

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

about 12 hours ago
7 साल की बच्ची से दुष्कर्म
Top News

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

about 12 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

about 12 hours ago
वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी
Top News

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

about 12 hours ago
आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया
Top News

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

about 13 hours ago
4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता
Top News

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

about 13 hours ago
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली
Top News

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

about 13 hours ago
वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान
Top News

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

about 13 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!