खबर
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा: दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अक्टूबर 2026, 12:42 pm
शेयर करें:
छात्रा की मौत का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय स्कूली छात्रा वैष्णवी सेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त अभिषेक को हिरासत में लिया है।

चाकू से वार करने की बात कबूली
पोस्टमार्टम के दौरान छात्रा के दिल पर नुकीली वस्तु से वार किए जाने की बात सामने आई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अभिषेक ने छात्रा पर चाकू से वार करने की बात स्वीकार की है। दोनों के बीच करीब एक महीने से विवाद चल रहा था।

विवाद के बाद चाकू से वार करने का आरोप
पुलिस घटना के पूरे घटनाक्रम और इसमें अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

एमआईजी पुलिस के अनुसार, वैष्णवी सेन, पिता रमेश सेन, जगजीवन राम नगर में अपनी बहन कृष्णा, छोटे भाई और मां के साथ किराए के मकान में रहती थी।

उसका परिवार मूल रूप से राजस्थान के गंगापुर का रहने वाला है। कुछ दिन पहले उसकी मां और छोटा भाई राजस्थान चले गए थे, जिसके बाद वैष्णवी और उसकी बहन इंदौर में रह रही थीं।

एक महीने से चल रहा था विवाद
पुलिस की पूछताछ में सामने आए घटनाक्रम के मुताबिक, वैष्णवी और अभिषेक के बीच पिछले करीब एक महीने से विवाद चल रहा था।

बुधवार को अभिषेक उससे मिलने पहुंचा, जहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद अभिषेक वहां से चला गया।

बाद में वैष्णवी और उसकी बहन कृष्णा उसके खिलाफ शिकायत करने के लिए थाने जाने लगीं। पुलिस के अनुसार, रास्ते में अभिषेक ने दोनों को रोक लिया।

डराने के लिए किया वार
इसके बाद कृष्णा के दोस्त निखील ने फोन पर बात कर दोनों को गौरी नगर स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां वैष्णवी और अभिषेक के बीच एक बार फिर विवाद हुआ।

पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि उसने वैष्णवी को डराने के लिए चाकू से वार किया, जो उसके सीने में लगा।

घायल छात्रा को अस्पताल ले गए
चाकू लगने के बाद वहां मौजूद लोग घबरा गए। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक ने वैष्णवी के घाव पर हल्दी लगाई।

इसके बाद उसे वर्मा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में उसे सीएचएल अस्पताल भी ले जाया गया।

इसी दौरान पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पोस्टमार्टम में छात्रा के दिल पर नुकीली वस्तु से चोट की बात सामने आने के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई।

पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोट की परिस्थितियों की पुष्टि कर रही है।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की आशंका
पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में घटना को अलग रूप में पेश करने की कोशिश की गई थी।

जांच में कृष्णा और उसके दोस्त निखील की ओर से पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी बनाए जाने की आशंका सामने आई है।

अभिषेक के पूछताछ में दिए गए बयान के बाद पुलिस घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।पुलिस कृष्णा और निखील से भी पूछताछ कर रही है।

जांच का मुख्य बिंदु यह है कि घटना के बाद क्या हुआ, अस्पताल ले जाने की परिस्थितियां क्या थीं और पुलिस को कथित तौर पर अलग कहानी बताने की वजह क्या थी।

पुलिस सभी बयानों का मिलान दूसरे साक्ष्यों से कर रही है।

पिता की पहले हो चुकी है मौत
वैष्णवी के पिता रमेश सेन की कई साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार मूल रूप से राजस्थान के गंगापुर का निवासी है।

मां और छोटा भाई कुछ दिन पहले राजस्थान गए थे, जबकि वैष्णवी और उसकी बहन इंदौर में रह रही थीं।

फिलहाल पुलिस अभिषेक से पूछताछ के साथ मामले से जुड़े अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

घटना के पीछे की परिस्थितियों और प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

13 minutes ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

21 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

36 minutes ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

37 minutes ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

about 1 hour ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 1 hour ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 1 hour ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 2 hours ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 2 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 2 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 2 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 2 hours ago
ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

about 3 hours ago
रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध
Top News

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

about 3 hours ago
सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार
Top News

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!